Tuesday, May 10, 2022

Board Results 2022: यूपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब होंगे जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Board Results 2022: यूपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हैं। अभी केवल बिहार बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

अन्य राज्यों के बोर्ड रिजल्ट अभी नहीं घोषित किए गए हैं। यहां इन राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट कब तक घोषित जा सकते हैं। इसकी जानकारी दी जा रही है। इन राज्यों में अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट ही डेट नहीं घोषित की गई है।

UPMSP UP Board Result 2022:


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं (UP Board 10th Result 2022) और 12वीं (UP Board 12th Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था।

RBSE 10th, 12th Result 2022:


राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं (RBSE Board 10th Result 2022) और 12वीं (RBSE Board 12th Result 2022) का रिजल्ट भी इस माह के अंत तक घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था।

CGBSE 10th, 12th Result 2022:


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 12 मई को 12वीं (CGBSE Board 12th Result 2022) और 14 मई को 10वीं (CGBSE 10th Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है। बोर्ड परीक्षा में 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक और 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक किया गया था।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/lKq9BW1
via IFTTT

Board Results 2022: यूपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हैं। अभी केवल बिहार बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

अन्य राज्यों के बोर्ड रिजल्ट अभी नहीं घोषित किए गए हैं। यहां इन राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट कब तक घोषित जा सकते हैं। इसकी जानकारी दी जा रही है। इन राज्यों में अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट ही डेट नहीं घोषित की गई है।

UPMSP UP Board Result 2022:


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं (UP Board 10th Result 2022) और 12वीं (UP Board 12th Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था।

RBSE 10th, 12th Result 2022:


राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं (RBSE Board 10th Result 2022) और 12वीं (RBSE Board 12th Result 2022) का रिजल्ट भी इस माह के अंत तक घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था।

CGBSE 10th, 12th Result 2022:


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 12 मई को 12वीं (CGBSE Board 12th Result 2022) और 14 मई को 10वीं (CGBSE 10th Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है। बोर्ड परीक्षा में 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक और 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक किया गया था।

No comments:

Post a Comment