Tuesday, May 24, 2022

Board Exam Result 2022: यूपी, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें इन राज्यों में कब घोषित होंगे नतीजे

Board Result 2022: यूपी बोर्ड, राजस्थान और हरियाणा बोर्ड सहित अन्य राज्यों में बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। इन राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च – अप्रैल 2022 में किया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही 10वीं और 12वीं के छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है।

इन राज्यों में इस माह के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।

UPMSP UP Board Result 2022

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश जून के पहले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस माह के अंत तक रिजल्ट की डेट जारी होने की संभावना है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ 10वीं और 12वीं के टापर की लिस्ट भी जारी करेगा। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 47 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट बोर्ड की ओर से छात्रों के मेल आईडी पर भी भेजा जाएगा।

RBSE Rajasthan Board Result 2022

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 जून तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट की तारीख बोर्ड ने नहीं घोषित की है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में लगभग 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

HBSE Haryana Board Result 2022

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 जून में जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तिथि नहीं घोषित की है। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 और हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा।

JAC 10th 12th Result 2022

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में घोषित होने की संभावना है।

Board Result 2022: इन राज्यों में घोषित हो चुके हैं बोर्ड रिजल्ट

बिहार बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/pzgGZrh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment