Wednesday, May 25, 2022

BSEH 10, 12 Results 2022: हरियाणा बोर्ड 15 जून तक घोषित करेगा कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

BSEH 10, 12 Results 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा जून के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर सकता है। हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परिणाम 10 जून से 15 जून, 2022 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा बोर्ड पहले कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा और बाद में हरियाणा 10वीं के परिणाम 2022 को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, BSEH के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि बीएसईबी परिणाम 2022 10 से 15 जून, 2022 के बीच घोषित किया जाएगा।

बता दें कि लगभग 7 लाख छात्रों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा और 2 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 31 मार्च, 2022 से 20 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 मार्च, 2022 से 13 अप्रैल, 2022 तक हुई थी।

ऐसे चेक करें परिणाम?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर छात्रों को हरियाणा कक्षा 12वीं/10वीं परिणाम 2022′ का लिंक मिलेगा।
चरण 3: यहां छात्रों को क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
चरण 4: इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: हरियाणा बोर्ड का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: परिणाम को डाउनलोड कर लें।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/5xHpEVc
via IFTTT

BSEH 10, 12 Results 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा जून के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर सकता है। हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परिणाम 10 जून से 15 जून, 2022 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा बोर्ड पहले कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा और बाद में हरियाणा 10वीं के परिणाम 2022 को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, BSEH के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि बीएसईबी परिणाम 2022 10 से 15 जून, 2022 के बीच घोषित किया जाएगा।

बता दें कि लगभग 7 लाख छात्रों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा और 2 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 31 मार्च, 2022 से 20 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 मार्च, 2022 से 13 अप्रैल, 2022 तक हुई थी।

ऐसे चेक करें परिणाम?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर छात्रों को हरियाणा कक्षा 12वीं/10वीं परिणाम 2022′ का लिंक मिलेगा।
चरण 3: यहां छात्रों को क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
चरण 4: इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: हरियाणा बोर्ड का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: परिणाम को डाउनलोड कर लें।

No comments:

Post a Comment