UP Board Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।
एसएचओ अविनाश सिंह ने बताया कि मां लच्छियामुरत यादव हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अक्षय लाल यादव के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इससे पहले, पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपियों- मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, भीमपुरा महाराजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैनेजर राजू प्रजापति और रवींद्र सिंह के खिलाफ एनएसए लगाया गया था।
अबतक 52 लोग गिरप्तार
पुलिस ने 30 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब तक तीन पत्रकारों, छह स्कूल मैनेजर और पांच स्कूल प्रिंसिपल सहित 52 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बृजेश मिश्रा भी शामिल हैं।
30 मार्च को हुआ था लीक
इससे पहले मामले में गिरफ्तार तीनों पत्रकारों को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने सबूतों के अभाव में इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी (420) की धारा भी वापस ले ली थी। 30 मार्च को बलिया जिले में पेपर लीक के बाद 24 जिलों में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया था।
कहां हुआ था पेपर लीक
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली हैं।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/kx5UT9I
via IFTTT
UP Board Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।
एसएचओ अविनाश सिंह ने बताया कि मां लच्छियामुरत यादव हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अक्षय लाल यादव के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इससे पहले, पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपियों- मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, भीमपुरा महाराजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैनेजर राजू प्रजापति और रवींद्र सिंह के खिलाफ एनएसए लगाया गया था।
अबतक 52 लोग गिरप्तार
पुलिस ने 30 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब तक तीन पत्रकारों, छह स्कूल मैनेजर और पांच स्कूल प्रिंसिपल सहित 52 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बृजेश मिश्रा भी शामिल हैं।
30 मार्च को हुआ था लीक
इससे पहले मामले में गिरफ्तार तीनों पत्रकारों को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने सबूतों के अभाव में इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी (420) की धारा भी वापस ले ली थी। 30 मार्च को बलिया जिले में पेपर लीक के बाद 24 जिलों में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया था।
कहां हुआ था पेपर लीक
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली हैं।
No comments:
Post a Comment