Sunday, May 1, 2022

Bihar DElEd 2021-23: बिहार डी.एल.एड के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख, बोर्ड ने ट्विटर के माध्यम से दी यह जानकारी

BSEB Bihar DElEd 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार डी.एल.एड 2021-23 के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सभी छात्र बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2021- 23 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Bihar DElEd: अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशन
बिहार डी.एल.एड के लिए अब उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 मई 2022 से किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2022 निर्धारित की गई है। इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर बिहार विद्यालय समिति द्वारा जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी तरह का सुधार 2 मई से 6 मई 2022 तक किया जा सकेगा।

Bihar DElEd: असुविधा होने पर यहां करें संपर्क
बिहार डी.एल.एड के लिए यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Bihar DElEd: यह थी रजिस्ट्रेशन की तारीख
इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की गई थी। वहीं,बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना था।



from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/vHjVUza
via IFTTT

BSEB Bihar DElEd 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार डी.एल.एड 2021-23 के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सभी छात्र बिहार बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2021- 23 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Bihar DElEd: अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशन
बिहार डी.एल.एड के लिए अब उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 मई 2022 से किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2022 निर्धारित की गई है। इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर बिहार विद्यालय समिति द्वारा जारी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी तरह का सुधार 2 मई से 6 मई 2022 तक किया जा सकेगा।

Bihar DElEd: असुविधा होने पर यहां करें संपर्क
बिहार डी.एल.एड के लिए यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Bihar DElEd: यह थी रजिस्ट्रेशन की तारीख
इससे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की गई थी। वहीं,बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना था।

No comments:

Post a Comment