Sunday, May 1, 2022

UGC NET Notification 2022: एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट का नोटिफिकेशन, 20 मई 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

UGC NET Notification 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।‌ सभी योग्य उम्मीदवार NTA UGC NET 2022 के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

UGC NET 2022: 82 विषयों के लिए होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए एनटीए द्वारा दिसंबर और जून साइकिल की परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा NET 2022 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दो शिफ्ट में होगी।

UGC NET 2022: जल्द घोषित होगी परीक्षा की तारीख
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा जून के तीसरे हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की गई है। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग, ‌कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलता है।

UGC NET 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सभी योग्य उम्मीदवार NTA UGC NET 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/pUT1Ylw
via IFTTT

UGC NET Notification 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।‌ सभी योग्य उम्मीदवार NTA UGC NET 2022 के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

UGC NET 2022: 82 विषयों के लिए होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए एनटीए द्वारा दिसंबर और जून साइकिल की परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा NET 2022 सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दो शिफ्ट में होगी।

UGC NET 2022: जल्द घोषित होगी परीक्षा की तारीख
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा जून के तीसरे हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की गई है। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग, ‌कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलता है।

UGC NET 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सभी योग्य उम्मीदवार NTA UGC NET 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

School Summer Vacation 2022: भीषण गर्मी के बीच समय से पहले पड़ेंगी छुट्टियां, यहां देखें राज्यवार लिस्ट

School Summer Vacation 2022: अप्रैल के मध्य से ही पूरे देश में भीषण गर्मी की लहर को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने समय से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने स्कूल के साथ ही कॉलेजों के लिए भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है।

पंजाब : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब में आप सरकार ने 14 मई 2022 से राज्य के सभी स्कूली छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल : इसी तरह, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने भी घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूल 2 मई 2022 से गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। यह फैसला राज्य सरकार और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

उत्तर प्रदेश : यूपी के स्कूलों में 21 मई से 30 जून 2022 तक वार्षिक गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूली छात्रों के लिए कुल 51 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने इस साल 24 अप्रैल से शुरू होकर 14 जून 2022 तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए चल रहे शैक्षणिक सत्र के लिए 6 मई से 4 जुलाई 2022 तक स्कूल की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र : 1 से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए महाराष्ट्र के स्कूलों को 2 मई से 12 जून तक बंद करने के लिए कहा गया है।

पुडुचेरी : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए स्कूल 30 अप्रैल 2022 से बंद कर दिए गए हैं।

ओडिशा : ओडिशा राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मिनी वेकेशन की घोषणा की थी। हालांकि, गर्मी की छुट्टियां 6 जून से 16 जून तक रहेंगी।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/M8xXtF0
via IFTTT

School Summer Vacation 2022: अप्रैल के मध्य से ही पूरे देश में भीषण गर्मी की लहर को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने समय से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने स्कूल के साथ ही कॉलेजों के लिए भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है।

पंजाब : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब में आप सरकार ने 14 मई 2022 से राज्य के सभी स्कूली छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल : इसी तरह, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने भी घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूल 2 मई 2022 से गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। यह फैसला राज्य सरकार और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

उत्तर प्रदेश : यूपी के स्कूलों में 21 मई से 30 जून 2022 तक वार्षिक गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूली छात्रों के लिए कुल 51 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने इस साल 24 अप्रैल से शुरू होकर 14 जून 2022 तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए चल रहे शैक्षणिक सत्र के लिए 6 मई से 4 जुलाई 2022 तक स्कूल की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र : 1 से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए महाराष्ट्र के स्कूलों को 2 मई से 12 जून तक बंद करने के लिए कहा गया है।

पुडुचेरी : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए स्कूल 30 अप्रैल 2022 से बंद कर दिए गए हैं।

ओडिशा : ओडिशा राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मिनी वेकेशन की घोषणा की थी। हालांकि, गर्मी की छुट्टियां 6 जून से 16 जून तक रहेंगी।

UP Board Paper Leak Case: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में स्कूल प्रिंसिपल पर NSA के तहत आरोप

UP Board Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।

एसएचओ अविनाश सिंह ने बताया कि मां लच्छियामुरत यादव हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अक्षय लाल यादव के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इससे पहले, पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपियों- मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, भीमपुरा महाराजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैनेजर राजू प्रजापति और रवींद्र सिंह के खिलाफ एनएसए लगाया गया था।

अबतक 52 लोग गिरप्तार
पुलिस ने 30 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब तक तीन पत्रकारों, छह स्कूल मैनेजर और पांच स्कूल प्रिंसिपल सहित 52 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बृजेश मिश्रा भी शामिल हैं।

30 मार्च को हुआ था लीक
इससे पहले मामले में गिरफ्तार तीनों पत्रकारों को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने सबूतों के अभाव में इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी (420) की धारा भी वापस ले ली थी। 30 मार्च को बलिया जिले में पेपर लीक के बाद 24 जिलों में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया था।

कहां हुआ था पेपर लीक
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/kx5UT9I
via IFTTT

UP Board Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है।

एसएचओ अविनाश सिंह ने बताया कि मां लच्छियामुरत यादव हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अक्षय लाल यादव के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इससे पहले, पेपर लीक मामले में तीन अन्य आरोपियों- मास्टरमाइंड निर्भय नारायण सिंह, भीमपुरा महाराजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैनेजर राजू प्रजापति और रवींद्र सिंह के खिलाफ एनएसए लगाया गया था।

अबतक 52 लोग गिरप्तार
पुलिस ने 30 मार्च को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब तक तीन पत्रकारों, छह स्कूल मैनेजर और पांच स्कूल प्रिंसिपल सहित 52 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बृजेश मिश्रा भी शामिल हैं।

30 मार्च को हुआ था लीक
इससे पहले मामले में गिरफ्तार तीनों पत्रकारों को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने सबूतों के अभाव में इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी (420) की धारा भी वापस ले ली थी। 30 मार्च को बलिया जिले में पेपर लीक के बाद 24 जिलों में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया था।

कहां हुआ था पेपर लीक
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली हैं।

Saturday, April 30, 2022

IGNOU B.Ed Admit Card 2022: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 2022 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IGNOU B.Ed Admit Card 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बी.एड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी परीक्षा प्रवेश को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को केंद्र में 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचना होगा। तय समय से देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही बिना एडमिट कार्ड के भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

परीक्षार्थी ओएमआर शीट में उत्तरों को चिह्नित करने के लिए नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करें। परीक्षा हॉल के अंदर सेल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सख्त वर्जित हैं।

IGNOU B.Ed Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए इग्नू बीएड एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3.लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/KUpLTRi
via IFTTT

IGNOU B.Ed Admit Card 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बी.एड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी परीक्षा प्रवेश को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। परीक्षार्थियों को केंद्र में 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचना होगा। तय समय से देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही बिना एडमिट कार्ड के भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

परीक्षार्थी ओएमआर शीट में उत्तरों को चिह्नित करने के लिए नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करें। परीक्षा हॉल के अंदर सेल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सख्त वर्जित हैं।

IGNOU B.Ed Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए इग्नू बीएड एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3.लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

NTA CMAT Result 2022: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2022 का रिजल्ट घोषित, cmat.nta.nic.in पर करें चेक

NTA CMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2022) का रिजल्ट (CMAT Result 2022) घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन (NTA CMAT Exam 2022) 9 अप्रैल 2022 को किया गया था।

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल 400 नंबरों के प्रश्न पूछें गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम सीएमएटी परिणाम जीडी और पीआई राउंड के बाद घोषित किया जाएगा।

NTA CMAT Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए सीएमएटी 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/TwMhHUN
via IFTTT

NTA CMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2022) का रिजल्ट (CMAT Result 2022) घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन (NTA CMAT Exam 2022) 9 अप्रैल 2022 को किया गया था।

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल 400 नंबरों के प्रश्न पूछें गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम सीएमएटी परिणाम जीडी और पीआई राउंड के बाद घोषित किया जाएगा।

NTA CMAT Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए सीएमएटी 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Friday, April 29, 2022

दो साल बाद चीन वापस जाकर पढ़ाई कर सकेंगे भारतीय छात्र, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

कोरोना वायरस की वजह से भारत वापस लौटै मेडिकल छात्रों की जल्द चीन वापसी हो सकती है। चीन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार ने व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्रों से 8 मई तक रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया है। इसके बाद चीनी पक्ष के साथ सूची साझा की जाएगी।

बता दें कि भारत द्वारा साझा की जाने वाली सूची के आधार पर चीनी अधिकारी संबंधित विभागों के साथ भारतीय छात्रों के विवरण का सत्यापन करेंगे और इसके बाद ही छात्रों को चीनी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बुलाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि चीन ने जरूरत के आधार पर भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा पर विचार करने की इच्छा जताई है। भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए चीन भेजने की पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

दरअसल, भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ चीन में भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा उठाए जाने के एक महीने बाद शुरू हुई है। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत को उम्मीद है कि बीजिंग उसके प्रति गैर-भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगा।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के प्रकोप के बीच चीन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने मेडिकल डिग्री में दाखिला लिया था। महामारी के बाद चीन ने सभी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया था, जिसके बाद ज्यादातर छात्र देश वापस आ गए थे और सख्त यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं लौट पाए।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/1ZeAldf
via IFTTT

कोरोना वायरस की वजह से भारत वापस लौटै मेडिकल छात्रों की जल्द चीन वापसी हो सकती है। चीन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार ने व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्रों से 8 मई तक रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया है। इसके बाद चीनी पक्ष के साथ सूची साझा की जाएगी।

बता दें कि भारत द्वारा साझा की जाने वाली सूची के आधार पर चीनी अधिकारी संबंधित विभागों के साथ भारतीय छात्रों के विवरण का सत्यापन करेंगे और इसके बाद ही छात्रों को चीनी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बुलाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि चीन ने जरूरत के आधार पर भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा पर विचार करने की इच्छा जताई है। भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए चीन भेजने की पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

दरअसल, भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ चीन में भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा उठाए जाने के एक महीने बाद शुरू हुई है। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत को उम्मीद है कि बीजिंग उसके प्रति गैर-भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगा।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के प्रकोप के बीच चीन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने मेडिकल डिग्री में दाखिला लिया था। महामारी के बाद चीन ने सभी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया था, जिसके बाद ज्यादातर छात्र देश वापस आ गए थे और सख्त यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं लौट पाए।

MP Board MPBSE 10th Result 2022: 10वीं में 3 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन में हुए पास, जानें कितनों को मिली सेंकड और थर्ड डिवीजन में सफलता

MPBSE MP Board 10th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किया गया। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Result: इतने छात्र हुए पास
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,29,698 छात्र उपस्थित हुए थे। ‌जिसमें, 9,31,860 रेगुलर और 97,838 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। कक्षा 10वीं के रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 59.54% और प्राइवेट छात्रों का 19.49% रहा। इस परीक्षा में 3,48,219 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ सफलता प्राप्त की है। जबकि, 2,02,940 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 3399 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया है। एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

MP Board 10th Result: पिछले साल का रिजल्ट
वहीं, साल 2021 में कक्षा 10वीं के परिणाम 14 जुलाई को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3,56,582 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था। जबकि, 3,97,626 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 1,59,871 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया था। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 9,14,079 छात्र और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 6,60,682 छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

MPBSE 10th Result: यहां देखें रिजल्ट
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और एसएमएस पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/AQ4kGta