Friday, April 22, 2022

MHT CET 2022 Exam Dates: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की नई तारीख घोषित, cetcell.mahacet.org से करें चेक

MHT CET 2022 Exam Dates: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2022 की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण स्थगित कर दी गई थी।

एमएचटी सीईटी की अधिसूचना के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2022 पीसीएम ग्रुप के लिए 5 से 10 अगस्त और पीसीबी ग्रुप के लिए 11 से 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अबतक 5,49,613 आवेदकों ने किया रजिस्ट्रेशन
इससे पहले, महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया था कि एमएचटी सीईटी परीक्षा को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं क्योंकि एनईईटी और जेईई मेन जून और जुलाई 2022 में आयोजित होने वाली हैं। रिपोर्टों के अनुसार, एमएचटी सीईटी के लिए कुल 5,49,613 आवेदकों ने अब तक आवेदन शुल्क का भुगतान करके सफलतापूर्वक पंजीकरण पूरा कर लिया है।

तारीखों को स्थगित करने की मांग
बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा पीसीएम समूह के लिए 11 से 16 जून तक आयोजित होने वाली थी, जबकि पीसीबी समूह के लिए, परीक्षा 17 से 23 जून 2022 तक आयोजित की जानी थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा संशोधित जेईई मेन के बाद छात्रों ने तारीखों को स्थगित करने की मांग की थी। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा 20 से 29 जून 2022 तक और जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा 21 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

एमएचटी सीईटी 2022 पंजीकरण प्रक्रिया
महाराष्ट्र सीईटी पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 तक थी। आवेदक अभी भी 23 अप्रैल 2022 तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ ही, एमएचटी सीईटी के लिए सुधार विंडो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Hr0Bpbu
via IFTTT

MHT CET 2022 Exam Dates: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2022 की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण स्थगित कर दी गई थी।

एमएचटी सीईटी की अधिसूचना के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2022 पीसीएम ग्रुप के लिए 5 से 10 अगस्त और पीसीबी ग्रुप के लिए 11 से 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अबतक 5,49,613 आवेदकों ने किया रजिस्ट्रेशन
इससे पहले, महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया था कि एमएचटी सीईटी परीक्षा को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं क्योंकि एनईईटी और जेईई मेन जून और जुलाई 2022 में आयोजित होने वाली हैं। रिपोर्टों के अनुसार, एमएचटी सीईटी के लिए कुल 5,49,613 आवेदकों ने अब तक आवेदन शुल्क का भुगतान करके सफलतापूर्वक पंजीकरण पूरा कर लिया है।

तारीखों को स्थगित करने की मांग
बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा पीसीएम समूह के लिए 11 से 16 जून तक आयोजित होने वाली थी, जबकि पीसीबी समूह के लिए, परीक्षा 17 से 23 जून 2022 तक आयोजित की जानी थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा संशोधित जेईई मेन के बाद छात्रों ने तारीखों को स्थगित करने की मांग की थी। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा 20 से 29 जून 2022 तक और जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा 21 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

एमएचटी सीईटी 2022 पंजीकरण प्रक्रिया
महाराष्ट्र सीईटी पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 तक थी। आवेदक अभी भी 23 अप्रैल 2022 तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ ही, एमएचटी सीईटी के लिए सुधार विंडो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

MP Board 10th,12th Result 2022: आज जारी हो सकती है 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट, जानें लेटेस्ट अपडेट

MP Board 10th,12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में शामिल 18 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश जल्द ही 10वीं रिजल्ट 2022 और 12 वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर सकता है। एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 22 अप्रैल 2022 को एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट घोषित कर सकता है।वहीं इस बार एमपी बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट जारी करने की भी संभावना है।

बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक चली थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/GFjPuag
via IFTTT

MP Board 10th,12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में शामिल 18 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश जल्द ही 10वीं रिजल्ट 2022 और 12 वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर सकता है। एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 22 अप्रैल 2022 को एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट घोषित कर सकता है।वहीं इस बार एमपी बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट जारी करने की भी संभावना है।

बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक चली थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Thursday, April 21, 2022

Bihar Board Matric Compartment Admit Card 2022: 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Bihar Board Matric Compartment Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 22 अप्रैल को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा की तिथियां पहले ही घोषित कर दी थी। परीक्षा का आयोजन 5 मई 2022 से 9 मई 2022 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी समस्या के लिए छात्र बिहार बोर्ड की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Compartment Exam 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Compartment Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Fg3ArRL
via IFTTT

Bihar Board Matric Compartment Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 22 अप्रैल को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा की तिथियां पहले ही घोषित कर दी थी। परीक्षा का आयोजन 5 मई 2022 से 9 मई 2022 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी समस्या के लिए छात्र बिहार बोर्ड की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Compartment Exam 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Bihar Board 10th Compartment Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Civil Service Day 2022: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस आज, जानें 21 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है?

National Civil Service Day 2022 : 21 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Service Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सभी विभागों के सिविल सेवकों और प्रशासनिक तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए अथक परिश्रम करने वालों के प्रयासों को याद करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: इतिहास
भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाती है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2006 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया था। इस दिन, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार सिविल सेवकों को राष्ट्र और लोगों की सेवा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

21 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है?
भारत सरकार ने 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने के लिए दिन के रूप में इसलिए चुना है क्योंकि इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नवगठित और नव नियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में नई दिल्ली के मेटकाफ हाउस में इन अधिकारियों को संबोधित किया था।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: महत्व
यह दिन सिविल सेवाओं में विभिन्न स्तरों और विभागों में शामिल और काम करने वाले सभी लोगों को याद करने के लिए समर्पित है। नौकरशाही शासन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए देश के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में इसका बहुत महत्व है।

भारतीय सिविल सेवा के जनक
चार्ल्स कार्नवालिस को देश में सिविल सेवाओं के सुधार और आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए भारतीय सिविल सेवा के पिता के रूप में जाना जाता है। हमारे देश में सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवा समूह ए और बी की एक विस्तृत सूची शामिल है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/rdMIy4f
via IFTTT

National Civil Service Day 2022 : 21 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Service Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सभी विभागों के सिविल सेवकों और प्रशासनिक तंत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए अथक परिश्रम करने वालों के प्रयासों को याद करने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: इतिहास
भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाती है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2006 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया था। इस दिन, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार सिविल सेवकों को राष्ट्र और लोगों की सेवा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

21 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है?
भारत सरकार ने 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने के लिए दिन के रूप में इसलिए चुना है क्योंकि इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नवगठित और नव नियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में नई दिल्ली के मेटकाफ हाउस में इन अधिकारियों को संबोधित किया था।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस: महत्व
यह दिन सिविल सेवाओं में विभिन्न स्तरों और विभागों में शामिल और काम करने वाले सभी लोगों को याद करने के लिए समर्पित है। नौकरशाही शासन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए देश के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में इसका बहुत महत्व है।

भारतीय सिविल सेवा के जनक
चार्ल्स कार्नवालिस को देश में सिविल सेवाओं के सुधार और आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए भारतीय सिविल सेवा के पिता के रूप में जाना जाता है। हमारे देश में सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवा समूह ए और बी की एक विस्तृत सूची शामिल है।

MHT-CET 2022 Postponed: एमएचटी सीईटी परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

MHT-CET 2022 Postponed: राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2022) को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को यह घोषणा की।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET 2022) को स्थगित करना पड़ा है। अब यह परीक्षा अगस्त 2022 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

मंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा, “जेईई और एनईईटी के कारण सीईटी को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”

बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी 11 से 28 जून, 2022 के बीच आयोजित होने वाला था। जेईई-मेन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा मई के महीने में आयोजित होने वाली थी। वहीं, नीट 2022 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल के आयुक्त आरएस जगताप के अनुसार, “नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।” केवल इंजीनियरिंग सीईटी को स्थगित कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी सीईटी पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/ipOa5x6
via IFTTT

MHT-CET 2022 Postponed: राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET 2022) को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को यह घोषणा की।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के साथ टकराव के कारण महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET 2022) को स्थगित करना पड़ा है। अब यह परीक्षा अगस्त 2022 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

मंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा, “जेईई और एनईईटी के कारण सीईटी को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।”

बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी 11 से 28 जून, 2022 के बीच आयोजित होने वाला था। जेईई-मेन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा मई के महीने में आयोजित होने वाली थी। वहीं, नीट 2022 जुलाई में आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल के आयुक्त आरएस जगताप के अनुसार, “नई तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।” केवल इंजीनियरिंग सीईटी को स्थगित कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी सीईटी पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

UP Board New Exam Pattern: अब नए पैटर्न से होंगी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जानें क्या होगा बदलाव

UP Board New Exam Pattern: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board Exam New Pattern) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब नए पैटर्न से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा आगामी शैक्षणिक सत्र 2023 से नए पैटर्न के आधार पर होगी, जबकि 12वीं के लिए नया पैटर्न 2025 से लाग होगा।

राज्य की समग्र शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सीएम योगी ने कुशल पेशेवरों के तहत कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीएम ने दो साल के भीतर संस्कृत शिक्षा निदेशालय का गठन करने को कहा है।

एनआईआरएफ की तर्ज पर शुरू होगा एसआईआरएफ
सीएम ने अधिकारियों से एनआईआरएफ की तर्ज पर शिक्षा संस्थानों के लिए राज्य स्तरीय रैंकिंग ढांचा शुरू करने के लिए भी कहा है। सीएम ने कहा कि एनआईआरएफ की तर्ज पर एक एसआईआरएफ शुरू किया जाना चाहिए। यह संस्थानों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और सभी को सुधार के लिए प्रयास करने में मदद करेगा। यह छात्रों को प्रवेश हासिल करने और संस्थानों के चयन में प्लेसमेंट एजेंसियों की भी मदद करेगा।

पेशेवरों की मदद से बनेगी नई खेल नीति
उन्होंने खिलाडियों के सहयोग से राज्य की नई खेल नीति तैयार करने के निर्देश दिए है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के लिए नई खेल नीति जल्द से जल्द तैयार की जाए। इसके लिए खेल पेशेवरों की मदद ली जानी चाहिए। सके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के काम में तेजी लाने और एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी को कुलपति के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर संस्थान में करियर काउंसलिंग सेल स्थापित करने, सरकारी स्कूल के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने और अगले छह महीने में कैश ट्रांसफर के रूप में छात्रों को ड्रैस और अन्य सामान के लिए पैसा सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा, सीएम ने उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय फार्मेसी, एक बायो-इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान और योजना और शहरी प्रबंधन के एक स्कूल की स्थापना के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Ghs5tbN

Wednesday, April 20, 2022

डीयू : स्नातक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम जल्द

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह का कहना है कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम दो-तीन महीने में तैयार हो जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार तैयार स्नातक पाठ्यक्रम रूपरेखा (यूजीसीएफ) को 11 फरवरी को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने मंजूरी दी थी। सिंह ने कहा कि समितियों का गठन किया गया है।

वे पाठ्यक्रम पर काम कर रहे हैं और यह शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू होने से पहले दो-तीन महीने में तैयार हो जाएगा। कुलपति ने कहा कि सामान्य विवि प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के जरिए डीयू में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी नए पाठ्यक्रम का अध्ययन करेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मसविदे में कहा गया है कि विद्यार्थियों को आनर्स/शोध के साथ चार साल की डिग्री के लिए 160 से 176 ‘क्रेडिट’ अर्जित करने होंगे।

अब एक साथ दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम करना संभव, दिशानिर्देश जारी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को एक साथ प्रत्यक्ष, आनलाइन या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से करने की अनुमति के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित कर दिए। उन विद्यार्थियों द्वारा कोई पूर्व समय से लाभ का दावा नहीं किया जा सकता है, जिन्होंने इन दिशानिर्देशों की अधिसूचना से पहले एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रम किए हैं।

दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोई विद्यार्थी प्रत्यक्ष माध्यम में दो पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों को कर सकता है बशर्ते कि ऐसे मामलों में एक कार्यक्रम के लिए कक्षा के समय का दूसरे कार्यक्रम की कक्षा के समय के साथ मिलान न हो। कोई विद्यार्थी दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को एक पूर्णकालिक प्रत्यक्ष मोड में और दूसरा खुला एवं दूरस्थ माध्यम (ओडीएल), आनलाइन माध्यम में या एक साथ दो ओडीएल और आनलाइन कार्यक्रम के जरिए पूरा कर सकता है।

इसमें कहा गया कि ओडीएल या आनलाइन माध्यम के तहत डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रमों को केवल ऐसे एचईआइ (उच्च शिक्षा संस्थानों) के साथ आगे बढ़ाया जाएगा जिन्हें यूजीसी, वैधानिक परिषद या केंद्र सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रम चलाने के लिए मान्यता प्राप्त है। यूजीसी ने सूचित किया है कि इन दिशानिर्देशों के तहत डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम उसके द्वारा अधिसूचित नियमों और संबंधित वैधानिक और पेशेवर परिषदों, जहां भी लागू हो, द्वारा शासित होंगे।

यूजीसी ने कहा कि दिशानिर्देश केवल पीएचडी कार्यक्रम के अलावा अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों का अनुसरण करने वाले विद्यार्थियों पर लागू होंगे। दिशानिर्देशों के आधार पर, विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए अपने वैधानिक निकायों के माध्यम से तंत्र तैयार कर सकते हैं।

जून में आयोजित होगी यूजीसी-नेट परीक्षा

यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन जून के पहले या दूसरे सप्ताह में होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजंसी जल्द ही तिथियों का एलान करेगी। दूसरी ओर, असम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड के राज्य विश्वविद्यालय भी साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला देंगे। यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार के मुताबिक दिसंबर 2021 और जून 2022 की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन एक साथ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में होगी।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षा एजंसी जारी करेगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती रही है लेकिन कोरोना महामारी के चलते परीक्षा को एक साथ किया जा रहा है। यह परीक्षा भारतीय युवाओं के लिए विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलो या दोनों योग्यताओं के लिए आयोजित की जाती है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/EcmFnDi