Wednesday, March 30, 2022

UP Paper Leaks: 12वीं बोर्ड अंग्रेजी का पेपर हुआ रद्द, यूपी में अब तक इन बड़ी परीक्षाओं के भी पेपर हो चुके हैं लीक

UP Board Paper Leak, Uttar Pradesh Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया है। यह परीक्षा आज यानी 30 मार्च 2022 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जानी थी। यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी परीक्षा गाजियाबाद, कानपुर, बरेली और गोरखपुर सहित 24 जिलों में रद्द कर दी गई है। अंग्रेजी पेपर लीक होने की वजह से अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी आधिकारिक सूचना बोर्ड द्वारा तय समय में दी जाएगी।

पिछले साल UPTET का पेपर भी हुआ लीक
बोर्ड पेपर के अलावा उत्तर प्रदेश में पिछले साल ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी का पेपर भी लीक हो गया था। यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जानी थी। हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा राज्य भर में 23 जनवरी को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब उम्मीदवार UPTET Result 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2018 में जेई से लेकर सिपाही भर्ती परीक्षा हुई रद्द
साल 2018 में पावर कॉरपोरेशन में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने एक गिरोह को पकड़कर पेपर लीक होने का खुलासा किया था। इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसी साल जुलाई में उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन द्वारा 641 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की जानकारी परीक्षा के 3 महीने बाद सामने आई थी। साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का पेपर पहले शिफ्ट में बट जाने से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ट्यूबवेल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इस घटना के पीछे एसटीएफ ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पर लीक हुआ पेपर
इसी तरह साल 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती का पेपर भी परीक्षा के एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। यह परीक्षा 25 जुलाई और 26 जुलाई को दरोगा के 3307 पदों पर भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली थी।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/JxWRGs1
via IFTTT

UP Board 12th Paper Leak: यूपी में 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में परीक्षा रद्द, सीएम बोले- आरोपियों पर लगेगा NSA

UP Board 12th Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, गोरखपुर और आगरा सहित 24 जिलों में अंग्रेजी के पेपर को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब अंग्रेजी की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंग्रेजी के दो सेट का पेपर लीक हुआ है। 24 जिलों के करीब 10 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। ये पेपर आज यानी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे से होना था। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। सीएम ने कहा कि है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले की जांच कर सकती है।

नोटिस के अनुसार, 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा के Set- 316 ED और 316 EI के लीक होने की संभावना के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर 2021 में परीक्षा के दिन ही यूपी टीईटी का पेपर लीक हुआ था, जिस कारण परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था।

इन 24 जिलों में लीक हुआ पेपर
जिन जिलों में पेपर लीक हुआ है, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/X9pLTn2
via IFTTT

UP Board 12th Paper Leak: उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जानकारी के अनुसार, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, गोरखपुर और आगरा सहित 24 जिलों में अंग्रेजी के पेपर को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब अंग्रेजी की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंग्रेजी के दो सेट का पेपर लीक हुआ है। 24 जिलों के करीब 10 लाख छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। ये पेपर आज यानी 30 मार्च को दोपहर 2 बजे से होना था। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। सीएम ने कहा कि है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल टास्क फोर्स इस मामले की जांच कर सकती है।

नोटिस के अनुसार, 30 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा के Set- 316 ED और 316 EI के लीक होने की संभावना के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर 2021 में परीक्षा के दिन ही यूपी टीईटी का पेपर लीक हुआ था, जिस कारण परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था।

इन 24 जिलों में लीक हुआ पेपर
जिन जिलों में पेपर लीक हुआ है, उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

ICAI CA May Exams 2022: सीए मई परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

ICAI CA May Exams 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मई 2022 परीक्षाओं के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org के जरिए 30 मार्च 2022 रात 12 बजे से पहले तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 मार्च 2022 से शुरू है।

बता दें कि पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक चली थी। वहीं लेट फीस के साथ 20 मार्च 2022 तक आवेदन लिए गए थे। बाद में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 26 मार्च 2022 से फिर से शुरू किया गया।

ICAI CA May Exams 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org . पर जाएं
2.होम पेज पर दिए गए लॉगिन क्लिक करें।
3.मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवश्यक शैक्षणिक आदि दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/wFMHE8y
via IFTTT

ICAI CA May Exams 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) मई 2022 परीक्षाओं के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org के जरिए 30 मार्च 2022 रात 12 बजे से पहले तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 मार्च 2022 से शुरू है।

बता दें कि पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक चली थी। वहीं लेट फीस के साथ 20 मार्च 2022 तक आवेदन लिए गए थे। बाद में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 26 मार्च 2022 से फिर से शुरू किया गया।

ICAI CA May Exams 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org . पर जाएं
2.होम पेज पर दिए गए लॉगिन क्लिक करें।
3.मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवश्यक शैक्षणिक आदि दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

Tuesday, March 29, 2022

Haryana Board 12 Exams 2022: 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षार्थी जरूर जानें यह गाइडलाइंस

Haryana Board 12 Exams 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। परीक्षा का आयोजन निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिसका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा।

पहले दिन 30 मार्च को हिंदी कोर और इलेक्टिव पेपर होगा। परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं (Haryana Board 12 Exams 2022) की परीक्षाएं 27 अप्रैल 2022 को तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों और कर्मचारियों को इन नियमों का पालन करना होगा। जारी गाइडलाइंस के अनुसार 15 से 18 वर्ष के जिन छात्रों को टीकाकरण की केवल एक खुराक मिली है, उन्हें भी अनुमति दी जाएगी।

Haryana Board 12 Exams 2022: यह है गाइडलाइंस
1.परीक्षा एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
2.परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे।
3.हर समय मास्क पहनें। अपना खुद का हैंड सैनिटाइज़र और पानी की बोतलें अलग रखें।
4.परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी बनाए रखें।
5.परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी बैग को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
6.परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी अनुमति नहीं है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/uFi9SpB
via IFTTT

Haryana Board 12 Exams 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। परीक्षा का आयोजन निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिसका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा।

पहले दिन 30 मार्च को हिंदी कोर और इलेक्टिव पेपर होगा। परीक्षार्थियों को बिना एडमिट कार्ड के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरियाणा बोर्ड 12वीं (Haryana Board 12 Exams 2022) की परीक्षाएं 27 अप्रैल 2022 को तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों और कर्मचारियों को इन नियमों का पालन करना होगा। जारी गाइडलाइंस के अनुसार 15 से 18 वर्ष के जिन छात्रों को टीकाकरण की केवल एक खुराक मिली है, उन्हें भी अनुमति दी जाएगी।

Haryana Board 12 Exams 2022: यह है गाइडलाइंस
1.परीक्षा एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
2.परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे।
3.हर समय मास्क पहनें। अपना खुद का हैंड सैनिटाइज़र और पानी की बोतलें अलग रखें।
4.परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी बनाए रखें।
5.परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी बैग को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
6.परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भी अनुमति नहीं है।

Bihar Board 10th Result 2022: आज घोषित किया जा सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें मैट्रिक परिणाम पर अपडेट

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। मैट्रिक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, bsebresult.in पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2अप्रैल 2022 तक घोषित किया जा सकता है। पहले रिजल्ट 29 मार्च का जारी किए जानें की संभावना थी, लेकिन नहीं जारी किया गया।

मैट्रिक की कापियों का मूल्यांकन और टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी करने की डेट नहीं घोषित की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड कभी भी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

BSEB Matric Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/1Il7dSf
via IFTTT

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। मैट्रिक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, bsebresult.in पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2अप्रैल 2022 तक घोषित किया जा सकता है। पहले रिजल्ट 29 मार्च का जारी किए जानें की संभावना थी, लेकिन नहीं जारी किया गया।

मैट्रिक की कापियों का मूल्यांकन और टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी करने की डेट नहीं घोषित की गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड कभी भी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

BSEB Matric Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कैसा होगा पेपर पैटर्न

CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Common University Entrance Test 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अप्रैल 2022 से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार जिन विश्वविद्यालयों में आवेदन करना चाहते, उनकी वेबसाइट पर जाकर योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर देख लें। सभी उम्मीदवार विश्वविद्यालय और कोर्स का चयन करने के बाद सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा
इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में एडमिशन मिलता है। एनसीईआरटी के कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित इस परीक्षा को चार सेक्शन में विभाजित किया गया है। सेक्शन 1ए और सेक्शन 1बी में उम्मीदवारों से भाषा से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे सेक्शन में डोमेन संबंधित और तीसरे सेक्शन में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। तीसरे सेक्शन में 75 सवाल होंगे, जिसमें 60 सवाल करना अनिवार्य होगा। जबकि, अन्य सेक्शन में उम्मीदवारों को 50 में से 40 सवाल करना होगा। इस बार यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, उर्दू , उड़िया और कन्नड़ सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

अगले सत्र में हो सकते हैं यह बदलाव
हाल ही में ‌यूजीसी के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा है कि अगले सत्र से यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से न केवल केंद्रीय विश्वविद्यालय बल्कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी दाखिला दिया जा सकता है। इस परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/fprsbtk

Urfi Javed Education: बिग बॉस फेम ऊर्फी जावेद ने यहां से की है पढ़ाई, फैशन की वजह से रहती हैं सुर्ख़ियों में

Urfi Javed Education: उर्फी जावेद अपने फैशन की वजह से इस बीच काफी चर्चा में हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर नए रील्स और वीडियो बनाकर अपलोड करती रहती हैं। महज़ 25 साल की उम्र में ही उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। यहां हम आपको उनकी पढ़ाई लिखाई के साथ ही करियर और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में भी बताएंगे।

मास कम्युनिकेशन में किया ग्रेजुएशन
उर्फी जावेद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई सिटी मोंटसरी स्कूल, लखनऊ से ही की है। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।

बिग बॉस से मिली पहचान
ऊर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से काफी फेमस हो गई हैं। हालांकि, इसके पहले भी उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन असली पहचान उन्हें बिग बॉस ने ही दिलाई है। उर्फी ने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्हें साल 2016 में बड़े भैया की दुल्हनिया नामक सीरियल में अवनि पंत का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और चंद्र नंदिनी जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया। इस बीच उर्फी जावेद के कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए हैं।

निजी जीवन में भी रहा संघर्ष
ऊर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेल चुकी हैं। परिवार से भी उनके रिश्ते कुछ खास नहीं थे। उन्हें लगभग 2 साल तक मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और अपने करियर को संवारनें में लग गईं और आज उर्फी जावेद को ‌फैशन की वजह से हर कोई जानता है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/oIDSHr6