Monday, March 28, 2022

ISC Semester 2 Exams 2022: सेमेस्टर 2 परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, यहां करें चेक

ISC Term 2 Exams 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(CISCE) ने ISC टर्म 2 परीक्षा 2022 के गाइडलाइंस जारी किया है। गाइडलाइंस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया है, जिसका पालन सभी परीक्षार्थियों को करना होगा।

परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस और कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार ही किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार CISCE ने कहा है कि ISC परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2022 में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट स्कूलों के प्रमुखों को संयोजकों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिणाम नई दिल्ली में CISCE के कार्यालय से उपलब्ध नहीं होंगे।

ISC Semester 2 Exams 2022: यह है गाइडलाइंस
1.परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 5 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
2.परीक्षार्थियों को निर्धारित किए गए स्थान पर ही अपने हस्ताक्षर करने होंगे।
3.परीक्षार्थी नीले फाउंटेन या बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करें।
4.पेंसिल का प्रयोग केवल डायग्राम के लिए ही करना चाहिए।
5.प्रश्नों को पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया है।
6.परीक्षार्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/ioyfxQr
via IFTTT

ISC Term 2 Exams 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(CISCE) ने ISC टर्म 2 परीक्षा 2022 के गाइडलाइंस जारी किया है। गाइडलाइंस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया है, जिसका पालन सभी परीक्षार्थियों को करना होगा।

परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस और कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार ही किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार CISCE ने कहा है कि ISC परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2022 में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट स्कूलों के प्रमुखों को संयोजकों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिणाम नई दिल्ली में CISCE के कार्यालय से उपलब्ध नहीं होंगे।

ISC Semester 2 Exams 2022: यह है गाइडलाइंस
1.परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 5 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
2.परीक्षार्थियों को निर्धारित किए गए स्थान पर ही अपने हस्ताक्षर करने होंगे।
3.परीक्षार्थी नीले फाउंटेन या बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करें।
4.पेंसिल का प्रयोग केवल डायग्राम के लिए ही करना चाहिए।
5.प्रश्नों को पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया है।
6.परीक्षार्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

BSEB Matric Result 2022: टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म, कभी भी जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

BSEB Matric Result 2022: बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म हो चूका है। ऐसे में अब कभी भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 जारी करने की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आधिकारिक तौर पर की जा सकती हैं।

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड आज यानी 29 मार्च 2022 को मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि नहीं घोषित की गई है। मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। 26 मार्च से शुरू टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी हो गया है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

BSEB Matric Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/c48EIge
via IFTTT

BSEB Matric Result 2022: बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स का इंटरव्यू खत्म हो चूका है। ऐसे में अब कभी भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 जारी करने की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आधिकारिक तौर पर की जा सकती हैं।

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड आज यानी 29 मार्च 2022 को मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी तक बिहार बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि नहीं घोषित की गई है। मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। 26 मार्च से शुरू टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी हो गया है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था। 10वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

BSEB Matric Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Kashmir Files: जानें विवेक अग्निहोत्री के अलावा कितने पढ़े लिखे हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ के यह सितारे

Kashmir Files’ Actor Education कश्मीरी हिंदू के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) इस बीच काफी चर्चा में है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री भी इस फिल्म की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। कुछ राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। यहां हम आपको इस फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे।

विवेक अग्निहोत्री: वर्तमान में CBFC के सदस्य
विवेक अग्निहोत्री का जन्म 10 नवंबर 1973 को हुआ था। ‌उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। विवेक अग्निहोत्री को द ताशकंद फाइल्स के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में विवेक अग्निहोत्री सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सदस्य भी हैं।

अनुपम खेर : FTII और NSD के पूर्व अध्यक्ष
अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल में हुई थी। इसके बाद वह शिमला के एक सरकारी कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इंडियन थिएटर की पढ़ाई के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। फिर साल 1978 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन पूरा किया। अनुपम खेर फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (FTII) और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा साल 2004 में उन्हें पद्मश्री और साल 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मिथुन चक्रवर्ती: एक्टिंग के साथ राजनीति में भी दिलचस्पी
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई ओरिएंटल सेमिनरी से की है। फिर उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। फिल्मी करियर में सफलता के दौरान उन्हें दो फिल्म फेयर अवार्ड और तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

पल्लवी जोशी: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित
पल्लवी जोशी एक एक्ट्रेस होने के साथ ही राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। पल्लवी ने डिजिटल मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने काफी कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त किया है। साल 1997 में पल्लवी ने विवेक अग्निहोत्री से शादी कर ली थी।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/SJsr0Vd

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: भारतीय सेना, असम राइफल्स और ESIC सहित यहां निकली सरकारी नौकरी, घर बैठे करें आवेदन

BPSC Head Teacher Recruitment, UPPSC Recruitment, Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज यानी 28 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा असम राइफल्स ने राइफलमैन के 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/a6KSpUC
via IFTTT

BPSC Head Teacher Recruitment, UPPSC Recruitment, Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज यानी 28 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा असम राइफल्स ने राइफलमैन के 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

Sunday, March 27, 2022

BSEB Bihar Board Class 10 Result 2022: आज घोषित हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

BSEB Bihar Board Class 10 Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th Result 2022) घोषित कर सकता हैं। मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 26 मार्च से शुरू टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी लगभग हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में बिहार बोर्ड 28 या 29 मार्च 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं घोषित की गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।

BSEB Bihar Board Class 10 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/D0yQKk7
via IFTTT

BSEB Bihar Board Class 10 Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट (BSEB Bihar Board 10th Result 2022) घोषित कर सकता हैं। मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 26 मार्च से शुरू टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी लगभग हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में बिहार बोर्ड 28 या 29 मार्च 2022 को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं घोषित की गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।

BSEB Bihar Board Class 10 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

काम को बनाइए चुनौती

जब हम किसी भी काम को चुनौती बना लेते हैं तो वह आसानी से पूरा हो जाता है। वह हमारे ऊपर बोझ नहीं बनता है। इस प्रक्रिया से हमें मनोवैज्ञानिक दबाव भी महसूस नहीं होता है। इसलिए सहज रूप से और कम तनाव के साथ कार्य सम्पन्न करना है तो यह जरूरी है कि हम उस काम को चुनौती बना लें। यदि हम अपने काम को चुनौती नहीं बनाते हैं तो वह हमारे ऊपर हावी होने की कोशिश करता है। जब कोई भी काम हमारे ऊपर हावी हो जाता है तो हमें घबराहट महसूस होने लगती है और हम काम से दूर भागने लगते हैं।

जब भी हमें काम से घबराहट महसूस हो तो यह समझ लेना चाहिए कि हम दिल से काम के साथ जुड़ नहीं पाए हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसलिए सबसे पहले इस बात का विश्लेषण करना होगा कि हम काम के साथ जुड़ क्यों नहीं पा रहे हैं? क्योंकि अगर यह विश्लेषण नहीं होगा तो हमें यह पता ही नहीं चलेगा कि समस्या कहां है। कई बार समस्या हमारे अंदर ही होती है और हम उसे बाहर ढूंढ़ते रहते हैं। अगर हम काम के प्रति अपना नजरिया बदल लेते हैं तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाता है।

कहा जाता है कि जब हमारा मन एकाग्र नहीं होता है तो भी काम में दिल नहीं लगता है। मन को चंचल कहा गया है। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो हम सभी का मानवीय स्वभाव एक जैसा ही होता है। इसलिए हमारी कमजोरियां भी एक जैसी ही होती हैं। अत: एकाग्रता में कमी की आड़ लेकर काम के प्रति लापरवाही नहीं बरती जा सकती। जब किसी भी काम में हमारा दिल लगता है तो एकाग्रता स्वयं स्थापित हो जाती है।

सवाल यह है कि काम में दिल कैसे लगे? कर्म को सबसे बड़ी पूजा माना गया है। इसका अर्थ यह है कि जिंदगी में सबसे ज्यादा महत्व कर्म को ही दिया गया है। दरअसल हम कर्म को महत्व तो देते हैं लेकिन इतना महत्व नहीं देते कि उसे पूजा बना लें। यहीं से वास्तविक समस्या शुरू होती है। हम इस भ्रम में रहते हैं कि हम तो कर्म को महत्व दे रहे हैं लेकिन हम कर्म को सबसे ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। हम कर्म को महत्व देने के साथ-साथ एक ही समय में अन्य चीजों को भी महत्व देने लगते हैं।

इस प्रक्रिया के कारण धीरे-धीरे हमारी रुचि कर्म में कम होती चली जाती है और अन्य चीजों में बढ़ने लगती है। एक समय ऐसा आता है जब अन्य चीजों में हमारी रुचि इतनी बढ़ जाती है कि हम कर्म को पीछे धकेल देते हैं। ऐसे माहौल में काम में दिल लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जो लोग कर्म को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, वे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाते हैं।

अगर हमारा जीवन संघर्ष के साथ भी आगे बढ़ रहा है तो यह भी एक तरह की सफलता ही है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जीवन रुकना नहीं चाहिए। हमें अपेक्षित सफलता मिले या न मिले लेकिन इतना तय है कि जो लोग कर्म को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, उनके जीवन में निराशा का कोई स्थान नहीं होता है। जीवन में निराशा का न होना भी एक बड़ी उपलब्धि है। काम में मन न लगने का एक बड़ा कारण अपने काम को सम्मान न देना भी है।

इसलिए हर हाल में यह कोशिश करनी होगी कि हम जो काम कर रहे हैं, उसे सम्मान जरूर दें। अगर काम के प्रति सम्मान होगा तो उसे जल्दी निपटाने का भाव भी जाग्रत होगा। काम के प्रति सम्मान होगा तो कर्म स्वयं पूजा बन जाएगा। कर्म के पूजा बनते ही काम के प्रति हमारा विश्वास तो दृढ़ होगा ही, काम में हमारा दिल भी लगने लगेगा। जब इतनी बातें हमारे हित में हों तो फिर हम काम को बोझ न मानते हुए उसे चुनौती बनाएं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/rad7Noq

Bihar 12th Compartmental Exam 2022: 12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका, कंपार्टमेंट परिक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू

Bihar 12th Compartmental Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने के बाद अब 12वीं कंपार्टमेंट कम स्पेशल एग्जाम 2022 (Bihar 12th Compartmental Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं।

बीएसईबी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 तक जारी रहेगी। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए biharboardonline.bihar.gov के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बता दें कि बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन स्कूलों के द्वारा ही भरा जाएगा।

कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जो फरवरी 2022 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में असफल हुए थे। जिन छात्रों का एक या एक से अधिक पेपरों में कंपार्टमेंट आया है, वे बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट कम स्पेशल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 की तारीख
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के विषय-वार विवरण के साथ पूरी डेट शीट जल्द ही बोर्ड द्वारा अधिसूचित की जाएगी।

आवेदन पत्र कैसे भरें?
परीक्षा पोर्टल biharboardonline.bihar.gov पर जाएं।
बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र भरें
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें
आपकी छात्र सूची / भरा हुआ फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
फॉर्म जमा करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/dJ8TMLE