Saturday, March 26, 2022

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य छात्र बिहार डी.एल.एड 2021-23 के लिए 8 अप्रैल 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी और यह स्कूल द्वारा पूरी की जाएगी। बोर्ड द्वारा बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 मार्च 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

छात्रों को बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद स्कूलों में वापस जमा करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने रिकॉर्ड से छात्रों के डाटा का मिलान करेंगे और उसके बाद ही संबंधित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

बिहार डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद समिति द्वारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल को अपलोड किया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती को 11 अप्रैल 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक वेबसाइट के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 या 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/lrN1Ejg
via IFTTT

Bihar DElEd Registration 2021-23: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषित कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य छात्र बिहार डी.एल.एड 2021-23 के लिए 8 अप्रैल 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार डी.एल.एड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी और यह स्कूल द्वारा पूरी की जाएगी। बोर्ड द्वारा बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 मार्च 2022 को अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे छात्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

छात्रों को बिहार डी.एल.एड के लिए आवेदन पत्र भरने के बाद स्कूलों में वापस जमा करना होगा। इसके बाद स्कूल अपने रिकॉर्ड से छात्रों के डाटा का मिलान करेंगे और उसके बाद ही संबंधित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

बिहार डी.एल.एड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद समिति द्वारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल को अपलोड किया जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती को 11 अप्रैल 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक वेबसाइट के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर बोर्ड हेल्पलाइन नंबर. 0612-2232074, 2232257 या 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें।

Friday, March 25, 2022

TS TET 2022: तेलंगाना टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Telangana TET 2022 Notification: तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in के माद्यम से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 12 जून 2022 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च से आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना की डेट: 25 मार्च
ऑनलाइन आवेदन: 26 मार्च से 12 अप्रैल
हॉल टिकट डाउनलोड: 06 जून
परीक्षा की तिथि: 12 जून
परिणामों की घोषणा: 27 जून

तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार Telangana TET 2022 के लिए 26 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) के माध्यम से राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए यह अभियान शुरू किया है। स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना सरकार 12 जून 2022 को इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। इसमें पेपर- I सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक (अवधि ढाई घंटे) और पेपर- II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक (अवधि ढाई घंटे) चलेगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/mdJasWF
via IFTTT

Telangana TET 2022 Notification: तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in के माद्यम से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 12 जून 2022 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च से आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना की डेट: 25 मार्च
ऑनलाइन आवेदन: 26 मार्च से 12 अप्रैल
हॉल टिकट डाउनलोड: 06 जून
परीक्षा की तिथि: 12 जून
परिणामों की घोषणा: 27 जून

तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार Telangana TET 2022 के लिए 26 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीएस टीईटी 2022) के माध्यम से राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए यह अभियान शुरू किया है। स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना सरकार 12 जून 2022 को इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। इसमें पेपर- I सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक (अवधि ढाई घंटे) और पेपर- II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक (अवधि ढाई घंटे) चलेगा।

पढ़ाई के दौरान आपको भी सताती है नींद? इन टिप्स से परेशनी होगी दूर

Avoid Sleep During Exam: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को रात में लंबे समय तक पढ़ाई करनी पड़ती है। इस दौरान नींद सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ऐसे समय में आपके पास दो विकल्प रह जाते हैं- पहला है किताबों को एक तरफ रखना और आराम करना है और दूसरा खुद को जगाए रखने के लिए नींदे से लड़ना, जो कि काफी मुश्किल काम है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ बहुत ही उपयोगी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप लंबे समय तक नींद से बच सकते हैं।

कमरे में आच्छी रोशनी होनी चाहिए
पढ़ाई के समय छात्र जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह है पूरे कमरे में सिर्फ एक टेबल लैंप जलाकर पढ़ाई करना। इसके कारण कमरे में अंधेरा रहता है, जो कि आरामदायक वातावरण को बढ़ाता है। इसलिए ऐसी आरामदायक स्थिति से बचने के लिए अपने कमरे में भरपूर रोशनी रखें।

कुर्सी पर बैठकर पढ़ाई करें
लंबे समय तक अध्ययन करते समय आपके बैठने की स्थिति भी बहुत मायने रखती है। अपने आप को बैक सपोर्ट वाली कुर्सी और सामने एक टेबल पर बैठने की कोशिश करें। यह आपको पढ़ाई के दौरान सक्रिय और सतर्क रहने में मदद करेगा।

दोपहर में झपकी लें
अगर आप सुबह से लगातार पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके दिमाग को थकावट से बचाने के लिए दोपहर की झपकी बहुत जरूरी है। यह आपको देर रात तक पढ़ाई के दौरान नींद से बचने में भी मदद करेगा।

पढ़ते समय जोर से पढ़ें
सुस्ती को दूर रखने के लिए यह ट्रिक वाकई बहुत अच्छा काम करती है। इससे पढ़ाई के दौरान नींद आने की संभावना कम हो जाती है। यह न केवल नींद को दूर करने में मदद करेगा बल्कि आपकी सीखने की शक्ति में भी सुधार करेगा।

भारी भोजन करने से बचें
भारी आहार लेने के बाद सुस्ती आती है जिससे आपके बिस्तर पर जाने की संभावना अधिक हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको अपना भोजन जल्दी करना होगा और हल्के भोजन का विकल्प चुनना होगा।

ज्यादा पानी पिएं
आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपको अलर्ट रखने के लिए भी पानी पीने की सलाह दी जाती है। नींद को दूर रखने के लिए यह सबसे अच्छी ट्रिक है जिसे ज्यादातर छात्र पढ़ाई के दौरान अपनाते हैं। जब आप काफी मात्रा में पानी पीते हैं, तो आपको पेशाब करने के लिए बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है, जिससे आप हिलते-डुलते और सतर्क रहते हैं।

‘अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज’ का फंडा
जल्दी सोना, जल्दी उठना एक आदमी को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। यह बिल्कुल सच है क्योंकि यदि आप रात को जल्दी सोते हैं तो आपको पर्याप्त नींद मिलेगी। जिससे आप पढ़ाई पर काफी अच्छे से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

रात में कठिन विषयों से बचें
रात को यदि आप जटिल समस्याओं को हल कर रहे हैं या कठिन विषयों को सीखने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अधिक सुस्ती महसूस होगी। रात में पाठ्यक्रम के केवल हल्के और आसान भागों को हल करने का प्रयास करें। लेट नाइट स्टडी के लिए केवल वही टॉपिक चुनें जो आसान, इंटरेस्टिंग और आपके पसंदीदा हों।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/v947Y3F

BSEB Bihar Board 10 Result 2022: जल्द खत्म होगा 16 लाख छात्रों का इंजतार, इस तारीख तक जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10 Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके 16 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक ( Bihar Board Matric Result 2022) का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया है। परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित हुई थी। परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंजतार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक 28 या 29 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (BSEB Bihar Board 10 Result 2022) की घोषणा की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) जारी करने की तिथि नहीं घोषित की गई है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही टॉपर्स की कॉपियों की जांच का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

बता दें कि बिहार बोर्ड ने 8 मार्च 2022 को 10वीं बोर्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। रिपोर्ट्स के अनुनसार बिहार बोर्ड एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। दो विषयों में 5-5 अंक तक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/DsXEIAC
via IFTTT

BSEB Bihar Board 10 Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके 16 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक ( Bihar Board Matric Result 2022) का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया है। परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित हुई थी। परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंजतार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस माह के अंत तक 28 या 29 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (BSEB Bihar Board 10 Result 2022) की घोषणा की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2022) जारी करने की तिथि नहीं घोषित की गई है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही टॉपर्स की कॉपियों की जांच का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

बता दें कि बिहार बोर्ड ने 8 मार्च 2022 को 10वीं बोर्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। रिपोर्ट्स के अनुनसार बिहार बोर्ड एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। दो विषयों में 5-5 अंक तक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10 Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

UTET Result 2022: टीईटी का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

UTET Result 2022: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। TET पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोर अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं।

टीईटी परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में किया गया था। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में करीब 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। परीक्षा 178 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

UTET Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए UKUTET 2021 परीक्षाफल डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/2BANMmE
via IFTTT

UTET Result 2022: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET Result 2022) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। TET पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोर अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं।

टीईटी परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2021 को किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में किया गया था। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा में करीब 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2021 को जारी किया गया था। परीक्षा 178 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

UTET Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए UKUTET 2021 परीक्षाफल डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

Thursday, March 24, 2022

How an IAS is Appointed: जानिए क्या काम करते हैं आईएएस अफसर, कैसे होती है भर्ती और कैसे तय होती है पदों की संख्या

नई दिल्ली: मौजूदा समय में देश में आईएएस के बहुत से पद खाली पड़े हैं। स्वीकृत पद संख्या से करीब 22 फीसदी से कम मौजूदा समय में आईएएस अधिकारी हैं। यह जानकारी बुधवार को पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में दी।

पीएमओ राज्य मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 1 जनवरी 2021 तक देश में 5,231 आईएएस अधिकारी थे, जो 6,746 की स्वीकृत संख्या से 1515 (22.45 प्रतिशत) कम थे। कुल 3787 अधिकारी आईएएस में सीधी भर्ती थे, जबकि 1444 को पदोन्नत (राज्य सिविल सेवा/गैर-एससीएस) किए गए थे।

गुरुवार को सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता वाली लोक शिकायत, कानून और न्याय पर विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने संसद के दोनों सदनों में पेश की गई अपनी 112वीं रिपोर्ट में कहा कि बहुत बड़ी कमी है। आईएएस अधिकारियों की स्थिति के बीच का अंतर यूपी कैडर में 104, बिहार कैडर में 94 और एजीएमयूटी कैडर में 87 जितना बड़ा है।

यह भी जानें
साल 1951 में भी भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) के 336 सहित 957 अधिकारी थे, जबकि स्वीकृत संख्या 1232 यानी 275 या 22.32 प्रतिशत सीटें खाली थीं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कमी तब से बनी है। यह 2001 में सबसे कम (0.79 प्रतिशत) और 2012 में सबसे अधिक (28.87 प्रतिशत) थी। यूपीए शासन के 10 वर्षों में औसतन 19 प्रतिशत पद रिक्त थे। वहीं एनडीए सरकार के पिछले सात वर्षों के दौरान यह संख्या 22.58 प्रतिशत रही है।

ऐसे किया जाता है स्वीकृत पद का निर्धारण
संबंधित संवर्ग नियमों के अंतर्गत अखिल भारतीय सेवाओं के प्रत्येक संवर्ग के लिए पंचवर्षीय संवर्ग समीक्षा का प्रावधान है। कैडर समीक्षा समिति (सीआरसी) की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाती है, जिसमें सचिव डीओपीटी, सचिव व्यय, सचिव प्रशासनिक मंत्रालय (आईएएस के अलावा अन्य सेवाओं के लिए), और सेवा/संवर्ग के सबसे वरिष्ठ सदस्य इसके सदस्य होते हैं। कैडर समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है और कुछ राज्यों को हर साल समीक्षा के लिए रोटेशन द्वारा लिया जाता है।

यह है आईएएस अधिकारियों के भर्ती की प्रक्रिया
सीधी भर्तियों का चयन हर साल सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से किया जाता है। भर्तियों की संख्या एक समिति द्वारा तय की जाती है, जो कई मानकों को ध्यान में रखती है। साल 2012 से अब तक CSE के माध्यम से हर साल 180 आईएएस अधिकारियों की भर्ती की जा चुकी है। जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि सीएसई-2022 से 2030 तक हर साल आईएएस अधिकारियों की भर्ती निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

यह काम करते हैं आईएएस अधिकारी
आईएएस अधिकारियों को उच्च स्तरीय जिम्मेदारियों की एक विस्तृत श्रृंखला दी जाती है। राज्यों में उनका काम राजस्व संग्रह, कानून और व्यवस्था के रखरखाव और केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के पर्यवेक्षण से संबंधित है। राजस्व मामलों में कार्यकारी मजिस्ट्रेट और विकास आयुक्त के रूप में कार्य करते हैं। सार्वजनिक धन के खर्च की निगरानी करते हैं और वरिष्ठ स्तर पर मंत्रियों के परामर्श से नीति निर्माण और निर्णय लेने में योगदान करते हैं। प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्र सरकार में भी काम करते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/LxIbYmX

UPTET Result 2022: UPTET का रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2022 को घोषित हो सकता है। UPTET Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UPTET का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।

UPTET Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए UPTET 2021-22 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/q21JPxt