Friday, March 11, 2022

KVS Admissions 2022: कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 6 वर्ष ही रहेगी न्यूनतम आयु सीमा, केंद्र ने कोर्ट में किया बचाव

KVS Admissions 2022: केंद्र सरकार ने गुरुवार, 10 मार्च को उच्च न्यायालय में केंद्रीय विद्या संगठन के फैसले के बचाव किया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 6 वर्ष करने का निर्णय लिया है। केंद्र ने केवीएस के इस फैसले का बचाव इसलिए किया है क्योंकि यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किया गया था।

केंद्र ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ को बताया कि उम्र को 6 साल में बदलने का निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार लिया गया है। एनईपी 2020 के तहत सभी सरकारी स्कूल, विशेष रूप से केंद्रीय विद्यालय इस निर्णय का पालन करने के लिए बाध्य है। बता दें कि पहले एडमिशन के लिए आयु सीमा 5 साल थी।

एनईपी 2020 नीति में 10+2 प्रणाली को 5+3+3+4 प्रणाली से बदल दिया गया था। इसमें प्रारंभिक पांच वर्षों में से पहले 3 साल प्री स्कूल यानी नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए हैं। जबकि बाकी के दो साल क्लास 1 और 2 के लिए हैं। इस प्रणाली का पालन करने से कक्षा 1 में प्रवेश करने वाले बच्चे की आयु छह वर्ष होगी।

केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि राज्यों को एनईपी अपनाने के लिए कहा गया है। इसमें से 21 राज्य ऐसे हैं जहां छह वर्ष के नियम का पालन किया जा रहा है। इसपर दिल्ली सरकार के वकील ने कहा है कि केवीएस द्वारा लिए गए निर्णय में इसकी कोई भूमिका नहीं है और दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु मानदंड 5 से 6 वर्ष है। कोर्ट ने मामले को 14 मार्च, 2022 को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

केवीएस कक्षा 1 के छात्रों के प्रवेश मानदंड को चुनौती देते हुए 2 मार्च, 2022 को याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने अपनी 5 साल की बेटी की ओर से केस दायर करते हुए दावा किया कि नई आयु नीति में संशोधन शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुच्छेद 14, 21 और 21 ए का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता ने आगे दावा किया कि आयु सीमा में नया संशोधन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से महज चार दिन पहले किया गया था।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/Fp0M1WI
via IFTTT

GPAT Exam 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 की तिथि घोषित, इस तारीख से होगा एग्जाम

GPAT Exam 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपर 12 बजे तक चलेगी। एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से 17 मार्च 2022 तक चली थी।

बता दें कि ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन एम. फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। बी. फार्मा कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GPAT Exam 2022: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए PUBLIC NOTICE 10 March 2022 Examination Date & Schedule for Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT- 2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब उसे चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/burVgGI
via IFTTT

GPAT Exam 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपर 12 बजे तक चलेगी। एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से 17 मार्च 2022 तक चली थी।

बता दें कि ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन एम. फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। बी. फार्मा कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GPAT Exam 2022: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए PUBLIC NOTICE 10 March 2022 Examination Date & Schedule for Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT- 2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब उसे चेक करें और डाउनलोड करें।

Allahabad High Court Mains Admit Card 2022: 25 मार्च से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा, जानें कब जारी हो रहा एडमिट कार्ड

Allahabad High Court Mains Admit Card 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट उच्च न्यायिक सेवा 2020 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मार्च 2022 को जारा किया जाएगा। एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

होईकोर्ट ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 मार्च से सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट सेल, इलाहाबाद हाईकोट में डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकतें हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.

Allahabad High Court Mains Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Mains Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब उसे डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/v3yXSUo
via IFTTT

Allahabad High Court Mains Admit Card 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट उच्च न्यायिक सेवा 2020 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मार्च 2022 को जारा किया जाएगा। एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

होईकोर्ट ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 मार्च से सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट सेल, इलाहाबाद हाईकोट में डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकतें हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.

Allahabad High Court Mains Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Mains Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब उसे डाउनलोड करें।

CBSE Result 2022: सीबीएसई 12वीं क्लास के टर्म 1 के नतीजे कब जारी होंगे? यहां जानें अपडेट

CBSE Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 के नतीजों का इंतजार स्टूडेंट्स काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इस बीच टर्म 2 के एग्जाम होने में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। रिजल्ट में हो रही ये देरी स्टूडेंट्स को काफी परेशान कर रही है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में टर्म 1 के नतीजे जारी हो सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि सबसे पहले 12वीं क्लास के नतीजे जारी होंगे। बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होंगे।

सीबीएसई टर्म 1 के नतीजों को डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक किया जा सकता है। सीधे वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर विजिट करना होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को अपने रोलनंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

यहां ये भी बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई क्लास 12वीं के टर्म 1 के नतीजे शुक्रवार यानी 11 मार्च को जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट से जुड़ा कोई भी अपडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही आएगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/9bFYvGB
via IFTTT

CBSE Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 के नतीजों का इंतजार स्टूडेंट्स काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इस बीच टर्म 2 के एग्जाम होने में भी ज्यादा समय नहीं बचा है। रिजल्ट में हो रही ये देरी स्टूडेंट्स को काफी परेशान कर रही है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में टर्म 1 के नतीजे जारी हो सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि सबसे पहले 12वीं क्लास के नतीजे जारी होंगे। बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होंगे।

सीबीएसई टर्म 1 के नतीजों को डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक किया जा सकता है। सीधे वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर विजिट करना होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को अपने रोलनंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

यहां ये भी बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीएसई क्लास 12वीं के टर्म 1 के नतीजे शुक्रवार यानी 11 मार्च को जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट से जुड़ा कोई भी अपडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ही आएगा।

RSMSSB Computer Instructor Exam 2022: कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की तिथि घोषित, जानें कब से शुरू हो रहा एग्जाम

RSMSSB Computer Instructor Exam 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी परीक्षा तिथि की जानकारी कर सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 18 और 19 जून को संभावति है। बोर्ड ने अभी संभावित परीक्षा की तिथि जारी की है।

परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 18 जून 2022 और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 19 जून 2022 को संभावित है।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक के 295 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक चली थी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद आवेदक परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

RSMSSB Computer Instructor Exam 2022: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन में जाएं।
यहां Basic & Sr. Computer Instructor 2022 : Important Information Regarding Exam के लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब उसे डाउनलोड करें।

from Education Archives | Jansatta https://ift.tt/S5uhE2R

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: 10वीं परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज, जानें कब जारी हो रहा रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज की आज लास्ट डेट है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र 11 मार्च 2022 शाम 5 बजे तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

छात्र इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आने वाली आपत्तियों पर बोर्ड कोई विचार नहीं करेगा। आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। इस बात जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Bihar Board 10th Answer Key 2022: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Register Objection Regarding Answer Key Matric Exam 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
4.अपना रोल नंबर आदि दर्ज करें और लॉगिन करें।
5.आंसर- की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
6.वेबसाइट पर दिए गए विकल्पों के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच करें और आपत्ति दर्ज कराएं।

from Education Archives | Jansatta https://ift.tt/1sb0uDR

Wednesday, March 9, 2022

FSSAI Admit Card 2022: फूड एनालिस्ट समेत कई पदों पर निकली भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

FSSAI Admit Card 2022: फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कई पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये भर्ती खाद्य विश्लेषक और तकनीकी अधिकारी समेत कई पदों के लिए है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडीडेट्स को FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर
जाना होगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 255 रिक्त पद भरे जाएंगे और इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी।

कैंडीडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

FSSAI Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर Jobs@FSSAI पर क्लिक करें।
स्टेप 3- 8th March 2022 regarding Release of admit card for various posts के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- Download Admit Card के लिंक पर जाएं।
स्टेप 5- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 6- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडीडेट्स का चयन सिलेक्शन के सभी स्टेजों में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। जो कैंडीडेट किसी सिलेक्शन प्रोसेस में उपस्थित नहीं हुए, वे चयन के पात्र नहीं होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर विजिट करते रहें।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट निदेशक (तकनीकी), असिस्टेंट निदेशक, खाद्य विश्लेषक, डिप्टी मैनेजर, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, असिस्टेंट हिंदी अनुवादक, असिस्टेंट प्रबंधक, आईटी असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पद भरे जाएंगे।

The post FSSAI Admit Card 2022: फूड एनालिस्ट समेत कई पदों पर निकली भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/26cKw4b