Sunday, February 20, 2022

BECIL Recruitment 2022: इन उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने रेडियोग्राफर और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BECIL Job 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, रेडियोग्राफर के 22 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 51 पद, पेशेंट केयर कोऑर्डिनेटर के 8 पद, फ्लेबोटोमिस्ट के 1 पद और लैब अटेंडेंट के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। रेडियोग्राफर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपए और लैब अटेंडेंट पदों के लिए 20,202 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 21,970 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

रेडियोग्राफर और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, लैब अटेंडेंट पदों के लिए कक्षा 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सभी योग्य उम्मीदवार BECIL Vacancy 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 28 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी मोड के माध्यम से किए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए जनरल, ओबीसी, महिला और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post BECIL Recruitment 2022: इन उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/EjH9a8h
via IFTTT

Coalfields Limited Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें आवश्यक जानकारी

Coalfields Limited Recruitment 2022: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने माइनिंग सरदार पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Eastern Coalfields Limited Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in पर आज यानी 20 फरवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से माइनिंग सरदार के कुल 313 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 127 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 83 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 46 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 23 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31852 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही DGMS द्वारा जारी माइनिंग सरदार सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार है अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार ECL Mining Sirdar Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in पर 10 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Coalfields Limited Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें आवश्यक जानकारी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/d5DiTpE

Saturday, February 19, 2022

UPRVUNL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती से जुड़ा नया नोटिस जारी, आवेदन की तारीख में हुआ बदलाव

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, अब उम्मीदवार UPRVUNL JE Recruitment 2022 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 21 फरवरी से 21 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इससे पहले इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 28 जनवरी से 27 फरवरी 2022 तक तय की गई थी। ‌

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 82 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद, केमिस्ट ग्रेड-II के 14 पद और लैब असिस्टेंट के 17 पद सहित कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट अकाउंटेंट और केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, केमिस्ट पदों के लिए केमिस्ट्री में M.Sc‌ की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 21 फरवरी से 22 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

The post UPRVUNL Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती से जुड़ा नया नोटिस जारी, आवेदन की तारीख में हुआ बदलाव appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/j5tRxG9

RBI Result 2020: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

RBI Result 2020: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RBI Office Attendant Recruitment 2020 के लिए आवेदन किया था, वह अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 9 अप्रैल और 10 अप्रैल 2021 को आयोजित की गई थी। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download RBI Office Attendant Final Result 2020

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Current Vacancies’ के टैब पर जाएं और फिर ‘Results’ के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6: इसके बाद ‘Roll Numbers of Finally Selected Candidates’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 7: अब आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट के 841 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 454 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 76 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 211 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 25 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 75 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post RBI Result 2020: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/pxO3QWd

Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स ने जारी किया नया भर्ती नोटिफिकेशन, यह उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स ने राइफलमैन जनरल ड्यूटी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Assam Rifles Job 2022 के लिए 12 मार्च 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से असम राइफल्स में कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राइफलमैन जनरल ड्यूटी (जीडी) के 94 पद, हवलदार क्लर्क के 04 पद, वारंट ऑफिसर रेडियो मैकेनिक के 04, हवलदार ऑपरेटर रेडियो और लाइन के 37 पद, राइफलमैन आर्मरर के 02 पद, राइफलमैन लैबोरेट्री असिस्टेंट के 01 पद, राइफलमैन नर्सिंग असिस्टेंट के 05 पद, राइफलमैन वॉशर मैन के 04 पद और राइफलमैन अया के 01 पद शामिल हैं।

असम राइफल्स में इन पदों पर भर्ती के लिए लड़ाई या उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सैनिकों के आश्रित, असम राइफल्स में सर्विस के दौरान मृत्यु हुए सैनिकों के आश्रित और सर्विस के दौरान गुमशुदा हुए सैनिकों के आश्रित आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं / 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही राइफलमैन, वारंट ऑफिसर, हवलदार, ऑपरेटर रेडियो और लाइन और अया पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, स्किल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती रैली 2 मई 2022 से आयोजित किए जाने की संभावना है। सभी योग्य उम्मीदवार असम राइफल्स भर्ती रैली के लिए अपना आवेदन और अन्य आवश्य दस्तावेज़ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स ने जारी किया नया भर्ती नोटिफिकेशन, यह उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/8HjJF61

UGC NET Final Answer Key 2021: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट फाइनल आंसर की, ऐसे करें चेक

UGC NET Final Answer Key 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NET) ने UGC NET Result 2021 की फाइनल आंसर की आज, 19 फरवरी, 2022 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इस फाइनल आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें कि फाइनल आंसर की दिसंबर 2020 और जून, 2021 की परीक्षाओं के लिए है जो एक साथ और 3 चरणों में आयोजित की गई थी। कोरोना महामारी के कारण देरी होने के बाद ये परीक्षाएं 20 नवंबर, 2021 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए मुख्य परिणाम आज दोपहर में घोषित किया गया है।

फाइनल आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एनटीए ने इस कुंजी को पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया है। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश भर के 239 शहरों में 837 केंद्रों में 81 विषयों में आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2021: कैसे चेक करें

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • फाइनल आंसर की यूजीसी-नेट दिसंबर 2020-2021 पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  • पेज को स्क्रॉल करें और फिर उत्तरों को क्रॉस-चेक करें।
  • आप भविष्य के लिए इस कुंजी की एक प्रति प्रिंट भी कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रारंभिक आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करके यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2021 तैयार की गई है। यहां तक ​​कि यूजीसी नेट के परिणाम का मूल्यांकन और इस फाइनल आंसर की की मदद से तैयार किया गया है।

The post UGC NET Final Answer Key 2021: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट फाइनल आंसर की, ऐसे करें चेक appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/nIB16Xb

UP NHM Recruitment 2022: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें Apply

UP NHM Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है। जिन लोगों ने अभी तक अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, उनके पास 20 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन जमा करने का मौका है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2022 को बंद होनी थी, जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4000 संविदा पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 1600 पद सामान्य श्रेणी के लिए हैं, 400 पद ईडब्ल्यूएस के लिए हैं, 1080 पद ओबीसी के लिए हैं, 840 एससी के लिए और 80 पद एसटी के उम्मीदवारों के लिए हैं। उम्मीदवारों को 20,500 रुपये प्रति माह मानदेय और 15,000 रुपये प्रति माह प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन दिया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं किए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर upnrhm.gov.in UP NHM CHO Recruitment 20222 के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। नियत तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को उप-स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर एचडब्ल्यूसी में सीएचओ के रूप में तैनात किया जाएगा ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य टीम के साथ समन्वय में काम किया जा सके। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें
आधिकारिक वेबसाइट यानी https://upnrhm.gov.in/ पर जाएं।
यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें ।

The post UP NHM Recruitment 2022: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पद पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें Apply appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/yFwBERH