Saturday, January 29, 2022

NHPC Recruitment 2022: एनएचपीसी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 31 जनवरी से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NHPC Jobs 2022: एनएचपीसी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 133 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें सिविल इंजीनियर्स के लिए 68 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के लिए 34 पद और मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए 31 पद हैं।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विजिट करके आवेदन करें।

जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में B.Tech/B.E की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन के लिए अधिकतम आयुसीमा 30 साल है।

कैंडीडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 295 रुपए देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। कैंडीडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट के जरिए होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडीडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

The post NHPC Recruitment 2022: एनएचपीसी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 31 जनवरी से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3oafNy1
via IFTTT

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती होने का मौका, जानें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती (Bank Jobs) मैनेजर समेत कई पोस्टों के लिए है और रिक्त पदों की संख्या 198 है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास 1 फरवरी 2022 तक का समय है। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन निकाले हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से जारी है और आवेदन के लिए 17 फरवरी 2022 तक का समय है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 500 से ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे। ज्यादा जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

The post Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती होने का मौका, जानें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/32Io8lh

Aparna Yadav Education: मुलायम सिंह की छोटी बहू ने विदेश के इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, संगीत में भी रुचि रखती हैं अपर्णा

Aparna Yadav Education: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस वजह से राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। हाल ही में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ रुख कर लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से वह आए दिन चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। आज हम आपको अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर के साथ ही उनकी शिक्षा के बारे में भी बताएंगे।

अपर्णा ने साल 2007 में लखनऊ के लोरेटो कन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, मॉडर्न हिस्ट्री और इंग्लिश से ग्रेजुएशन पूरा किया है। फिर उन्होंने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। अपर्णा यादव को पढ़ाई के अलावा संगीत और घूमने में काफी रुचि है। उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से 9 साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर चुकी हैं।

अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी यानी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से शादी की है। अपर्णा और प्रतीक स्कूली दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक ने हमेशा से ही इस क्षेत्र से दूरी बनाकर रखी हुई है। इसके उलट अपर्णा यादव राजनीति में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह रीता बहुगुणा जोशी से 35 हज़ार से अधिक वोटों से हार गई थीं।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली अपर्णा का जन्म लखनऊ कैंट में हुआ है। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रह चुके हैं और उनकी माता लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं। समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखने के बावजूद भी अपर्णा यादव अक्सर ही प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियों की प्रशंसा करते नज़र आती थीं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा से जुड़ने के बाद उनका राजनीतिक सफर कौन सा नया मोड़ लेता है।

The post Aparna Yadav Education: मुलायम सिंह की छोटी बहू ने विदेश के इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, संगीत में भी रुचि रखती हैं अपर्णा appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3g5ozZJ

कोरोनाः एक फरवरी से यहां खुल जाएंगे स्कूल और कॉलेज, पर क्या होगी टाइमिंग? डिप्टी CM ने दी जानकारी

कोरोना वायरस संकट के बीच महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक फरवरी, 2022 से स्कूल और कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। शनिवार (29 जनवरी, 2022) को सूबे के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने इसके साथ ही इनकी टाइमिंग के बारे में भी बताया।

पत्रकारों को डिप्टी सीएम ने बताया, “पहली से आठवीं कक्षा के लिए स्कूल का समय नियमित समय से आधा होगा। पर कक्षा नौ से 10वीं के लिए स्कूल नियमित कार्यक्रम के हिसाब से चलेगा। कॉलेज भी नियमित समय के अनुसार काम करेंगे।” हालांकि, स्कूल आने के लिए पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी होगी। बकौल पवार, “स्कूल में आने के लिए अभिभावकों की सहमति लेनी होगी। कक्षा एक से आठ के लिए आगे का फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा।”

मुंबई, पुणे और नासिक समेत समूचे सूबे में पहली कक्षा से लेकर 12वीं क्लास तक के स्कूल काफी समय से बंद थे। हालांकि, सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर हाल ही में एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उसने 24 जनवरी से स्कूलों को पुनः खोलने की अनुमति दे दी थी। महाराष्ट्र में स्कूल जनवरी के पहले हफ्ते में बंद थे। सरकार ने तब इन्हें 15 फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था। हालांकि, पैरेंट्स की ओर से लगातार स्कूल खोलने की आ रही मांग के मद्देनजर राज्य सरकार ने अपने पुराने फैसले पर यू-टर्न ले लिया था।

ठाणे में महामारी ने आठ और को लीलाः इस बीच, सूबे के ठाणे जिला में आठ और मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को एक अफसर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि महामारी से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,759 तक पहुंच गई। संक्रमण और मौत के ये मामले शुक्रवार को आए, जबकि जिला में कोरोना मृत्युदर 1.67% है। उनके मुताबिक, कोरोना के 1,079 नए केस आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,99,961 हो गई।

देश में एक दिन में 871 नई मौतें: इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के डेटा में बताया गया कि भारत में बीते 24 घंटे में 871 और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना से होने वाली कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,93,198 हो गई। आंकड़े यह भी बताते हैं कि देश में एक दिन में 2,35,532 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल केस बढ़कर 4,08,58,241 हो गए।

The post कोरोनाः एक फरवरी से यहां खुल जाएंगे स्कूल और कॉलेज, पर क्या होगी टाइमिंग? डिप्टी CM ने दी जानकारी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3GaWoU1

Sub Inspector Recruitment 2022: सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का मौका, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

Sub Inspector Recruitment 2022:‌ उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC SI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2022 शुरू की जा चुकी है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के 65 पद, सब इंस्पेक्टर के 43 पद, गुल्मयानक के 89 पद और फायर ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) की कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 35 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 9 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 पद शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

उत्तराखंड में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सामान्य जाति / अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.70 सेमी और महिला उम्मीदवार की 152 सेमी होनी चाहिए। साथ ही महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वज़न 45 किलो होना चाहिए। सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Sub Inspector Recruitment 2022: सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का मौका, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3o4R0eQ

Friday, January 28, 2022

Railway Recruitment 2022: रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नज़दीक, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई

Railway Recruitment 2022: रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 56 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार Rail Coach Factory Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के कुल 56 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिटर के 4 पद, वेल्डर के 1 पद, मशीनिस्ट के 13 पद, पेंटर के 15 पद, कारपेंटर के 13 पद, मैकेनिक के 3 पद, इलेक्ट्रिशियन के 7 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 9 पद और एसी एंड आरईएफ के 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में प्राप्त अंक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

सभी योग्य उम्मीदवार RCF Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.rcf.indianrailways.gov.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Railway Recruitment 2022: रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नज़दीक, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3GbT1Mk

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में 12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Army 10+2 TES 47 Course 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 23 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अप्रैल 2022 में एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार JEE Mains 2021 में उपस्थित हुआ होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 1/2 साल और अधिकतम आयु 19 1/2 साल निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कि (i) भारत के नागरिक, (ii) नेपाल के नागरिक, (iii) भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजा़निया, जा़म्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में 12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3o52xL1