UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार UKSSSC Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 12 अक्टूबर 2021 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2021 है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स के 4 पद, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स के 8 पद, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रिकल के 8 पद, इंस्ट्रक्टर डीजल मैकेनिक के 2 पद, इंस्ट्रक्टर मोटर मैकेनिक के 2 पद, इंस्ट्रक्टर वेल्डर के 2 पद, इंस्ट्रक्टर फिटर के 5 पद, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के 109 पद, लाइनमैन के 1 पद, असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 13 पद और टेक्निकल असिस्टेंट के 3 पद सहित कुल 157 पदों पर भर्ती की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजल मैकेनिक, मोटर मकैनिक, वैल्डर और फिटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रिकल और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
लाइनमैन और असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 43 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 43 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 12 अक्टूबर से 25 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
इसके अलावा उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 18 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2021 है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
The post UKSSSC Recruitment 2021: आयोग ने जारी किया नया भर्ती नोटिफिकेशन, 1.42 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/2YKYI49
via IFTTT

No comments:
Post a Comment