Sunday, October 3, 2021

Ministry of Defence Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 63 हजार रुपए महीने‌ तक मिलेगी सैलरी

Ministry of Defence Recruitment 2021: आर्मी हेड क्वार्टर सिग्नल रेजीमेंट, मेरठ कैंट ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविलियन ग्रुप सी के 10 पदों पर भर्ती की जानी है। इन रिक्त पदों में कुक के 3 पद, ईबीआर (इक्विपमेंट बोर्ड रिपेयर) के 2 पद, नाई का 1 पद, वॉशर मैन के 3 पद और टेलर का 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस टेस्ट में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से सवाल होंगे। हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

योग्यता की बात करें तो सिविलियन ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार संबंधित काम में कुशल भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2021: रेलवे में 3000 से अधिक पदों पर मौका, 10वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि कुक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। सभी योग्य उम्मीदवार ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए 5 अक्टूबर 2021 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

UKSSSC Recruitment 2021: 400 से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

The post Ministry of Defence Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, 63 हजार रुपए महीने‌ तक मिलेगी सैलरी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3l4v16H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment