Friday, January 28, 2022

Ministry of Defence Recruitment 2022: ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास जल्द करें आवेदन, ऐसे होगा चयन

Ministry of Defence Recruitment 2022: मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर (MIRC) अहमदनगर, महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार HQ MIRC Recruitment 2022 के लिए 12 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। कुक और एलडीसी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कुक के 11 पद, वॉशरमैन के 3 पद, सफाईवाला के 13 पद, नाई के 7 पद और लोअर डिविजन क्लर्क के 11 पद शामिल हैं। ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य उम्मीदवार HQ MIRC Group C Recruitment 2022 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 12 फरवरी 2022 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

The post Ministry of Defence Recruitment 2022: ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास जल्द करें आवेदन, ऐसे होगा चयन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://bit.ly/3KP6hKJ
via IFTTT

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन करने का मौका, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RSMSSB APRO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 14 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2022 से दोबारा शुरू की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या. 7/2021 के तहत पहले ही इन पदों के लिए आवेदन कर लिया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक जनसंपर्क अधिकारी के कुल 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 69 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा अब 24 अप्रैल 2022 को बोर्ड द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्रों पर करवाई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी।

राजस्थान में सहायक जनसंपर्क अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी प्रतिष्ठित समाचार पत्र कार्यालय में या राज्य सरकार या भारत सरकार के जनसंपर्क विभाग में पत्रकारिता का तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। ‌हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार RSMSSB Assistant Public Relations Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 31 जनवरी से 14 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

The post RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन करने का मौका, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3KQHndx

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: केंद्र और राज्य सरकार के इन विभागों में निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sarkari Naukri Live Updates: भारतीय नौसेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। नौसेना अकादमी (आईएनए) केरल में भारतीय नौसेना के सूचना प्रौद्योगिकी प्रवेश में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हुई है और आवेदन करने के लिए 10 फरवरी तक का समय है। आवेदन करने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इस भर्ती के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और मेरिट एसएसबी अंकों के आधार पर तैयार होगी।

इसके अलावा आज से एसएससी सीजीएल भर्ती के आवेदक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज करेक्शन विंडो को खोल देगा। करेक्शन की ये विंडो 1 फरवरी तक खुली रहेगी। पहली बार करेक्शन के लिए आवेदक को 200 रुपए शुल्क देना होगा और दूसरी बार के लिए 500 रुपए देने होंगे। इस शुल्क में किसी वर्ग को छूट नहीं मिलेगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी।

The post Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: केंद्र और राज्य सरकार के इन विभागों में निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3s13hSy

Thursday, January 27, 2022

RRB-NTPC Protest Live Updates: बिहार में आज भारत बंद, पटना में छात्रों ने सड़कों पर शुरू किया विरोध प्रदर्शन

RRB-NTPC Protest: बिहार में आरआरबी-एनटीपीसी एग्जाम को लेकर हंगामा जारी है। स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन के तहत आज बिहार में भारत बंद बुलाया है। स्टूडेंट्स के इस भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिला हुआ है। पटना में आज सुबह से ही छात्र सड़कों पर हैं और विरोध दर्ज करा रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 और ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में गड़बड़ी की गई है।

बिहार में छात्रों के इस भारत बंद को आरजेडी, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का समर्थन मिला है। छात्रों को समर्थन देने के लिए महुआ से आरजेडी के विधायक भी सड़क पर अपने समर्थकों के साथ उतर आए। उन्होंने रामशीष चौक पर छात्रों के समर्थन में नारेबाजी की।

वहीं छात्र ये मांग कर रहे हैं कि जिन शिक्षकों पर FIR हुई है, वह वापस ली जाए। बीती रात से ही छात्र अपना विरोध जता रहे हैं और उन्होंने पटना के NH-31 पर भी अपना विरोध जाहिर किया है। बिहार में इस बंद को देखते हुए यूपी में भी अलर्ट जारी किया गया है।

The post RRB-NTPC Protest Live Updates: बिहार में आज भारत बंद, पटना में छात्रों ने सड़कों पर शुरू किया विरोध प्रदर्शन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3ACKiSv

Indian Navy 2022 Registration: भारतीय नौसेना में इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें आवेदन का तरीका

Indian Navy 2022 Registration: भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) केरल में विशेष नौसेना अभिविन्यास पाठ्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना के सूचना प्रौद्योगिकी प्रवेश में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी के लिए योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता की शर्तों को पूरा करना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक भारतीय नौसेना आईटी एसएससी अधिकारी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- 27 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि -10 फरवरी 2022

बता दें कि कोरोना के कारण उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची केवल एसएसबी अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। ये रिक्तियां अस्थायी हैं और प्रशिक्षण स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर इन्हें बदला जा सकता है।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवारों को 27 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तक भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर पंजीकरण और आवेदन करना होगा। उम्मीदवार एडवांस में ही अपना आवेदन भर सकते हैं और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना ई-मेल, मोबाइल नंबर भरना होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों को सही तरीके से स्कैन करना होगा। जो दस्तावेज पढ़ने योग्य नहीं होंगे उन आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। एक बार सबमिट करने के बाद, आवेदन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

The post Indian Navy 2022 Registration: भारतीय नौसेना में इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें आवेदन का तरीका appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3rUOLMm

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: पुलिस विभाग में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से लेकर 1,12,400 तक वेतन दिया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UP Police Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022: CHECK HERE

ESIC Jobs: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अपर डिविजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पद भरे जाएंगे। यूडीसी, स्टेनोग्राफर और एमटीएस पदों के लिए कैंडीडेट्स की आयुसीमा 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 15 फरवरी 2022 के आधार पर होगी।

Teacher Recruitment 2022: 8700 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख कल, ये है प्रक्रिया

The post Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3G4c63i

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में कई पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रक्रिया

ESIC Jobs: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अपर डिविजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पद भरे जाएंगे। यूडीसी, स्टेनोग्राफर और एमटीएस पदों के लिए कैंडीडेट्स की आयुसीमा 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 15 फरवरी 2022 के आधार पर होगी।

ESIC Recruitment: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ईएसआईसी की वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर ‘Recruitments’ सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3- ‘Submit Online Applications for recruitment to the post of UDC, Steno, and MTS in ESIC’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
स्टेप 5- आवेदन फॉर्म भरें।

ESIC Recruitment: किस क्षेत्र में कितने रिक्त पद

राजस्थान

यूडीसी- 67 पद
स्टेनोग्राफर- 15 पद
एमटीएस- 105 पद

पुडुचेरी

यूडीसी- 6 पद
स्टेनोग्राफर- 1 पद
एमटीएस- 7 पद

झारखंड

यूडीसी- 6 पद
एमटीएस- 26 पद

दिल्ली
स्टेनोग्राफर के 2 पद,

तमिलनाडु

यूडीसी- 150 पद
स्टेनोग्राफर- 16 पद
एमटीएस- 219

गुजरात

यूडीसी-136
स्टेनोग्राफर- 6
एमटीएस- 127

जम्मू कश्मीर
यूडीसी- 8
स्टेनोग्राफर- 1

केरल
यूडीसी- 66
स्टेनोग्राफर- 4
एमटीएस- 60

The post ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में कई पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रक्रिया appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/34bFo2K