CBSE Board 10th,12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2022 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। CBSE Board Result 2022 सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी सीबीएसई ने रिजल्ट की कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता है। वहीं सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 10 जुलाई के आसपास घोषित होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इस संबंध में सीबीएसई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 35 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
CBSE Board Result 2022: दो टर्म में हुई थी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
इस साल सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया था। टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था। 10वीं टर्म 2 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 और 12वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक किया गया था।
CBSE Board term 2 Result 2022: मार्च में घोषित किया गया था टर्म 1 का रिजल्ट
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2022 में घोषित किया था। अब 10वीं टर्म 2 और 12वीं टर्म 2 के नतीजे जारी किए जानें हैं। दोनों ही टर्म की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।
CBSE Board 10th,12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
-अब रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
-यहां CBSE Board 10th Result 2022/ CBSE Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/6h2ig8K
via IFTTT