Saturday, April 30, 2022

NTA CMAT Result 2022: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2022 का रिजल्ट घोषित, cmat.nta.nic.in पर करें चेक

NTA CMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2022) का रिजल्ट (CMAT Result 2022) घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन (NTA CMAT Exam 2022) 9 अप्रैल 2022 को किया गया था।

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल 400 नंबरों के प्रश्न पूछें गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम सीएमएटी परिणाम जीडी और पीआई राउंड के बाद घोषित किया जाएगा।

NTA CMAT Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए सीएमएटी 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/TwMhHUN
via IFTTT

NTA CMAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2022) का रिजल्ट (CMAT Result 2022) घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन (NTA CMAT Exam 2022) 9 अप्रैल 2022 को किया गया था।

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ भी जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल 400 नंबरों के प्रश्न पूछें गए थे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम सीएमएटी परिणाम जीडी और पीआई राउंड के बाद घोषित किया जाएगा।

NTA CMAT Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए सीएमएटी 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।

Friday, April 29, 2022

दो साल बाद चीन वापस जाकर पढ़ाई कर सकेंगे भारतीय छात्र, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

कोरोना वायरस की वजह से भारत वापस लौटै मेडिकल छात्रों की जल्द चीन वापसी हो सकती है। चीन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार ने व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्रों से 8 मई तक रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया है। इसके बाद चीनी पक्ष के साथ सूची साझा की जाएगी।

बता दें कि भारत द्वारा साझा की जाने वाली सूची के आधार पर चीनी अधिकारी संबंधित विभागों के साथ भारतीय छात्रों के विवरण का सत्यापन करेंगे और इसके बाद ही छात्रों को चीनी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बुलाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि चीन ने जरूरत के आधार पर भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा पर विचार करने की इच्छा जताई है। भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए चीन भेजने की पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

दरअसल, भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ चीन में भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा उठाए जाने के एक महीने बाद शुरू हुई है। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत को उम्मीद है कि बीजिंग उसके प्रति गैर-भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगा।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के प्रकोप के बीच चीन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने मेडिकल डिग्री में दाखिला लिया था। महामारी के बाद चीन ने सभी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया था, जिसके बाद ज्यादातर छात्र देश वापस आ गए थे और सख्त यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं लौट पाए।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/1ZeAldf
via IFTTT

कोरोना वायरस की वजह से भारत वापस लौटै मेडिकल छात्रों की जल्द चीन वापसी हो सकती है। चीन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार ने व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्रों से 8 मई तक रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया है। इसके बाद चीनी पक्ष के साथ सूची साझा की जाएगी।

बता दें कि भारत द्वारा साझा की जाने वाली सूची के आधार पर चीनी अधिकारी संबंधित विभागों के साथ भारतीय छात्रों के विवरण का सत्यापन करेंगे और इसके बाद ही छात्रों को चीनी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बुलाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि चीन ने जरूरत के आधार पर भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा पर विचार करने की इच्छा जताई है। भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए चीन भेजने की पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

दरअसल, भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ चीन में भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा उठाए जाने के एक महीने बाद शुरू हुई है। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत को उम्मीद है कि बीजिंग उसके प्रति गैर-भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगा।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के प्रकोप के बीच चीन में 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने मेडिकल डिग्री में दाखिला लिया था। महामारी के बाद चीन ने सभी विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया था, जिसके बाद ज्यादातर छात्र देश वापस आ गए थे और सख्त यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं लौट पाए।

MP Board MPBSE 10th Result 2022: 10वीं में 3 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन में हुए पास, जानें कितनों को मिली सेंकड और थर्ड डिवीजन में सफलता

MPBSE MP Board 10th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किया गया। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Result: इतने छात्र हुए पास
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,29,698 छात्र उपस्थित हुए थे। ‌जिसमें, 9,31,860 रेगुलर और 97,838 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। कक्षा 10वीं के रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 59.54% और प्राइवेट छात्रों का 19.49% रहा। इस परीक्षा में 3,48,219 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ सफलता प्राप्त की है। जबकि, 2,02,940 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 3399 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया है। एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

MP Board 10th Result: पिछले साल का रिजल्ट
वहीं, साल 2021 में कक्षा 10वीं के परिणाम 14 जुलाई को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3,56,582 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था। जबकि, 3,97,626 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 1,59,871 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया था। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 9,14,079 छात्र और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 6,60,682 छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

MPBSE 10th Result: यहां देखें रिजल्ट
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और एसएमएस पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/AQ4kGta
via IFTTT

MPBSE MP Board 10th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किया गया। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Result: इतने छात्र हुए पास
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,29,698 छात्र उपस्थित हुए थे। ‌जिसमें, 9,31,860 रेगुलर और 97,838 प्राइवेट छात्र शामिल हैं। कक्षा 10वीं के रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 59.54% और प्राइवेट छात्रों का 19.49% रहा। इस परीक्षा में 3,48,219 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ सफलता प्राप्त की है। जबकि, 2,02,940 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 3399 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया है। एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

MP Board 10th Result: पिछले साल का रिजल्ट
वहीं, साल 2021 में कक्षा 10वीं के परिणाम 14 जुलाई को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3,56,582 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था। जबकि, 3,97,626 छात्रों ने सेकंड डिवीजन और 1,59,871 छात्रों ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया था। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 9,14,079 छात्र और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 6,60,682 छात्र शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

MPBSE 10th Result: यहां देखें रिजल्ट
मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और एसएमएस पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

MP Board 10th Topper list 2022: 10वीं में नैन्सी दुबे ने किया टाॅप, यहां देखें टॉपर की पूरी लिस्ट

MP Board 10th Result 2022 Topper list: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार10वीं में इस बार 53 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ 10वीं परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी (MP Board 10th Result 2022 Topper list) जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in के जरिए अपने नतीचे और टॉपर की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा में नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे कक्षा ने टॉप किया है। दोनों को 496 नंबर मिले हैं। वहीं आयुष मिश्रा ने दूसरा और नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है।

साल 2021 में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8 हजार 865 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। कुल 356582 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 397626 द्वितीय श्रेणी और 159871 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी।

MP Board Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/lAD9m1L
via IFTTT

MP Board 10th Result 2022 Topper list: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार10वीं में इस बार 53 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ 10वीं परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी (MP Board 10th Result 2022 Topper list) जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in के जरिए अपने नतीचे और टॉपर की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा में नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे कक्षा ने टॉप किया है। दोनों को 496 नंबर मिले हैं। वहीं आयुष मिश्रा ने दूसरा और नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है।

साल 2021 में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8 हजार 865 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। कुल 356582 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 397626 द्वितीय श्रेणी और 159871 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी।

MP Board Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP Board 10th 12th Result Declared: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, mpbse.nic.in पर छात्र चेक करें अपने नतीजे

MP Board 10th, 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषित किया। 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

बता दें एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक चली थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/pPXo7bQ
via IFTTT

MP Board 10th, 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषित किया। 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

बता दें एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक किया गया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक चली थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP Board 10th,12th Result 2022: वेबसाइट नहीं ओपन होने पर SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट, जानें कैसे

MP Board 10th,12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंटर सिंह परमार घोषित करेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो छात्र एसएमएस से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एमपीबीएसई 10 रोल नंबर या 12 रोल नंबर> टाइप करके और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा।

बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च 2022 में किया गया था। परीक्षा कोरोना प्रोटोकाल के तहत आयोजित की गई थी। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में 18 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

वहीं साल 2021 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 14 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल 3,56,582 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए थे। वहीं साल 2021 में 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,60,682 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं में कुल 3,43,064 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन में सफल घोषित किया गया था।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/oNt2mSM
via IFTTT

MP Board 10th,12th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंटर सिंह परमार घोषित करेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो छात्र एसएमएस से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एमपीबीएसई 10 रोल नंबर या 12 रोल नंबर> टाइप करके और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा।

बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च 2022 में किया गया था। परीक्षा कोरोना प्रोटोकाल के तहत आयोजित की गई थी। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में 18 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

वहीं साल 2021 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 14 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल 3,56,582 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए थे। वहीं साल 2021 में 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,60,682 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं में कुल 3,43,064 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन में सफल घोषित किया गया था।

MP Board 10th,12th Result 2022 How to Check: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MP Board 10th Result 2022/ MP Board 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP Board 10th, 12th Result 2022 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस बार लड़कियों ने मारी बाजी, जानें लाइव अपडेट

MP Board 10th, 12th Result 2022 Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घोषित कर दिया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी के जरिए भी देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं में नैन्सी दुबे और सुचिता पाण्डेय ने और कक्षा 12वीं में प्रगति मित्तल ने टॉप किया है। इस साल, मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए कुल 18 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल, कोरोना के बीच, मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके के आधार पर एमपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों में 100% छात्र पास हुए थे।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/EcB4ZGp