Saturday, April 9, 2022

MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड के कंट्रोलर बलवंत वर्मा ने बताया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा होने में समय लगेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले अधिकारीयों द्वारा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी।

स्कूलों को भेजना होगा छात्रों का अंक
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा स्कूलों से 30 मार्च 2022 तक प्रैक्टिकल और इंटरनल परीक्षा के अंक अपलोड करने को कहा गया था। हालांकि, काफी स्कूलों ने अभी तक छात्रों के अंक बोर्ड को नहीं भेजे हैं और अब उन्हें 10 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया है। यदि इन‌ छात्रों का परिणाम तय समय के अंदर नहीं भेजा गया तो उन्हें फेल भी घोषित किया जा सकता है।

10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द
कल तक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 10 अप्रैल तक जारी किए जाने के बात की जा रही थी। जिसके बाद ही मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की बात सामने आई।

18 लाख छात्र हुए थे शामिल
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/gbRk4pO
via IFTTT

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड के कंट्रोलर बलवंत वर्मा ने बताया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा होने में समय लगेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले अधिकारीयों द्वारा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी।

स्कूलों को भेजना होगा छात्रों का अंक
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा स्कूलों से 30 मार्च 2022 तक प्रैक्टिकल और इंटरनल परीक्षा के अंक अपलोड करने को कहा गया था। हालांकि, काफी स्कूलों ने अभी तक छात्रों के अंक बोर्ड को नहीं भेजे हैं और अब उन्हें 10 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया है। यदि इन‌ छात्रों का परिणाम तय समय के अंदर नहीं भेजा गया तो उन्हें फेल भी घोषित किया जा सकता है।

10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द
कल तक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 10 अप्रैल तक जारी किए जाने के बात की जा रही थी। जिसके बाद ही मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की बात सामने आई।

18 लाख छात्र हुए थे शामिल
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

KVS Class 1 Admission 2022: संगठन ने जारी किया नया नोटिस, कक्षा 1 एडमिशन के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख

KVS Class 1 Registration Date Extended: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पहली कक्षा में एडमिशन के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्रों के अभिभावक 13 अप्रैल 2022 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी।

इस वजह से लिया गया फैसला
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 5 साल से बढ़ाकर 6 साल करने पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी वजह से संगठन ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू की जा चुकी है। सभी अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

How to register for KVS Class 1 Admission 2022-23

स्टेप 1: सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4: फिर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: आप आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

एडमिशन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 एडमिशन के लिए छात्रों का आयु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा किया जाता है जो कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/3GEdLsK
via IFTTT

KVS Class 1 Registration Date Extended: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पहली कक्षा में एडमिशन के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब छात्रों के अभिभावक 13 अप्रैल 2022 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थी।

इस वजह से लिया गया फैसला
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 5 साल से बढ़ाकर 6 साल करने पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी वजह से संगठन ने रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू की जा चुकी है। सभी अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

How to register for KVS Class 1 Admission 2022-23

स्टेप 1: सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4: फिर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: आप आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

एडमिशन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 एडमिशन के लिए छात्रों का आयु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा किया जाता है जो कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

OSSTET Result 2021: शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे कर सकते हैं चेक

OSSTET Result 2021: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा दूसरे चरण की परीक्षा 9 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। ‌बोर्ड ने पहले चरण की परीक्षा 1 सितंबर 2021 को आयोजित की थी। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Check OSSTET 2nd Phase Exam Result 2021

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे लेटेस्ट अपडेट्स के सेक्शन में जाएं और फिर ‘OSSTET Exam Result 2021 (2nd)’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और जन्मतिथि भरें और फिर ‘Find Results’ पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5: सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का आंसर की 8 मार्च 2022 को जारी किया था। इसके लिए सभी उम्मीदवारों से 12 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। इस परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/CBeKrba
via IFTTT

OSSTET Result 2021: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (OSSTET) के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा दूसरे चरण की परीक्षा 9 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। ‌बोर्ड ने पहले चरण की परीक्षा 1 सितंबर 2021 को आयोजित की थी। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Check OSSTET 2nd Phase Exam Result 2021

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे लेटेस्ट अपडेट्स के सेक्शन में जाएं और फिर ‘OSSTET Exam Result 2021 (2nd)’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर और जन्मतिथि भरें और फिर ‘Find Results’ पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5: सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का आंसर की 8 मार्च 2022 को जारी किया था। इसके लिए सभी उम्मीदवारों से 12 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। इस परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Compartment Exams 2022 schedule: 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

BSEB Class 12 Compartment Exams 2022 schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कम्पार्टमेंट परीक्षा का टाइम टेबल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। छात्र जारी टाइम टेबल को चेक कर सकते हैं।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा कार्यक्रम बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है। बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षाएं 25 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी और 4 मई 2022 को समाप्त होंगी।

Bihar Board 12th Compartment Exams 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 15 मिनट का ‘कूल ऑफ’ समय देगा। यह समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने और उनका विश्लेषण करने और उसके अनुसार उत्तर की योजना बनाने के लिए दिया जाएगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को घोषित किया गया था। कुल 80.15 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। वहीं 12वीं परीक्षा में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी फेल भी हुए थे। साइंस स्ट्रीम में में 83.7 फीसदी, आर्ट्स में 79.53 फीसदी और कॉमर्स में कुल 90.38 फीसदी छात्र पास हुए थे।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/nkigFQ1
via IFTTT

BSEB Class 12 Compartment Exams 2022 schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कम्पार्टमेंट परीक्षा का टाइम टेबल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। छात्र जारी टाइम टेबल को चेक कर सकते हैं।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा कार्यक्रम बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है। बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षाएं 25 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी और 4 मई 2022 को समाप्त होंगी।

Bihar Board 12th Compartment Exams 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 15 मिनट का ‘कूल ऑफ’ समय देगा। यह समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने और उनका विश्लेषण करने और उसके अनुसार उत्तर की योजना बनाने के लिए दिया जाएगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को घोषित किया गया था। कुल 80.15 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। वहीं 12वीं परीक्षा में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी फेल भी हुए थे। साइंस स्ट्रीम में में 83.7 फीसदी, आर्ट्स में 79.53 फीसदी और कॉमर्स में कुल 90.38 फीसदी छात्र पास हुए थे।

Friday, April 8, 2022

BSEB 10th Compartment Exam 2022: बिहार बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, 9 अप्रैल को बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

BSEB 10th Compartment Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पहले बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 6 अप्रैल, 2022 थी। बोर्ड की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब छात्र बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 9 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर करेंगे।

दो विषयों के लिए कर सकते हैं आवेदन
बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए छात्र को अंग्रेजी को छोड़कर केवल-2 परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/PboNSAV
via IFTTT

BSEB 10th Compartment Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पहले बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 6 अप्रैल, 2022 थी। बोर्ड की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब छात्र बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 9 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर करेंगे।

दो विषयों के लिए कर सकते हैं आवेदन
बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए छात्र को अंग्रेजी को छोड़कर केवल-2 परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2022 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

UPTET Result 2022: यूपी टीईटी का रिजल्ट घोषित, यहां देखें कैटेगरी वाइज कट ऑफ

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया है। प्राइमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा में 38 फीसदी और उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 28 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

प्राथमिक स्तर में 4,43,598 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 2,16,994 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में 29.74 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर और 11.46 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की थी।

रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ (Category wise cut off UP TET) भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ देख सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। यूपी टीईटी की कल फाइनल आंसर-की जारी की गई थी।

UPTET Result 2022: यह है कैटेगरी वाइज कट ऑफ
1.सामान्य और ईडब्ल्यूएस – 60-90 प्रतिशत
2.ओबीसी 55-82.5 प्रतिशत
3.अनुसूचित जाति – 55-82.5 प्रतिशत
3.एसटी – 55-82.5 प्रतिशत

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/x6Mzt84
via IFTTT

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया है। प्राइमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा में 38 फीसदी और उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 28 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

प्राथमिक स्तर में 4,43,598 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 2,16,994 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में 29.74 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर और 11.46 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की थी।

रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ (Category wise cut off UP TET) भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ देख सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। यूपी टीईटी की कल फाइनल आंसर-की जारी की गई थी।

UPTET Result 2022: यह है कैटेगरी वाइज कट ऑफ
1.सामान्य और ईडब्ल्यूएस – 60-90 प्रतिशत
2.ओबीसी 55-82.5 प्रतिशत
3.अनुसूचित जाति – 55-82.5 प्रतिशत
3.एसटी – 55-82.5 प्रतिशत

UPTET Result 2022 Declared: यूपी टीईटी का रिजल्ट घोषित, updeled.gov.in पर करें चेक

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को प्रेदश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड जारी किया गया था। कल यूपी टीईटी की फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि यूपी टीईटी रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रदेश शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

UPTET Result 2022 How to Check: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए UPTET Results 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब उसे चेक करें और डाउनलोड करें।

from Education News Hindi, Latest Educational News In India, Today Education News (एजुकेशन न्यूज़), शिक्षा समाचार, Admit Card, Exam Results | Jansatta https://ift.tt/vwedGRs