Wednesday, March 9, 2022

IAF AFCAT Result 2022: भारतीय वायु सेना ने जारी किया AFCAT का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

IAF AFCAT Result 2022: भारतीय वायु सेना ने ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IAF AFCAT Exam में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। ‌

भारतीय वायु सेना में AFCAT Entry के माध्यम से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में 317 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 फरवरी, 13 फरवरी और 14 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। ‌ सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से IAF AFCAT Result 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download IAF AFCAT Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे कैंडिडेट लॉगिन टैब पर जाएं और फिर AFCAT 01/2022 पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।

स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार AFCAT Marks 2022 चेक कर के डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

The post IAF AFCAT Result 2022: भारतीय वायु सेना ने जारी किया AFCAT का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3zqa2DA
via IFTTT

CBSE Term 1 Result 2021-22: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Term 1 Result 2021-22: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 9 फरवरी 2022 को सीबीएसई 12वीं टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसे बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 1 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। टर्म 1 परीक्षाओं का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट 10 मार्च तक और सीबीएसई 10वीं टर्म 1 कक्षा 10 परिणाम 11 मार्च या 12 मार्च 2022 तक होने की संभावना है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई 12वीं टर्म 1 परीक्षा रिजल्ट आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था। 10वीं और 12वीं टर्म परीक्षा में करीब 36 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से किया जाना है।

CBSE Term 1 Result 2021-22: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
2.होम पेज पर दिए गए सीबीएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3.यहां रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें.
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
5.अब उसे डाउनलोलड करें.

The post CBSE Term 1 Result 2021-22: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/pOhmwDu

UPMSP UP Board Exam 2022: 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंजतार खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी बातें

UPMSP UP Board Exam 2022 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं (UP Board 10 Exam 2022 Date Sheet) और 12वीं बोर्ड (UP Board 12 Exam 2022 Date Sheet) परीक्षा 2022 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं (UPMSP UP Board 10th Exam 2022) और 12वीं बोर्ड (UPMSP UP Board 12th Exam 2022) परीक्षा के लिए पंजीकृत 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल का बेसब्री से इंतजार था। बोर्ड परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी परीक्षा डेट शीट चेक कर सकते हैं।

जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं (UP Board 10 Exam 2022) और 12 वीं की बोर्ड (UP Board 12 Exam 2022) परीक्षा 24 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2022 तक चलेगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को देख सकते हैं।

UP Board Exam 2022: 51 लाख से अधिक विद्यार्थी हैं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत
UP Board Exam 2022
के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 27,81,654 विद्यार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 15,53,198 छात्र और 12,28,456 छात्राएं शामिल हैं। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 24,11,035 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 13,24,200 छात्र और 10,86,835 छात्राएं शामिल हैं।

UP Board Exam 2022: 8,873 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए प्रदेश में करीब 8,873 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षा का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आफलाइन मोड किया जाएगा।

UP Board Exam 2022: सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची पहले ही जारी कर दी गई थी।

The post UPMSP UP Board Exam 2022: 51 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंजतार खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी बातें appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/r57YWKU

Tuesday, March 8, 2022

Board Exam 2022: इन राज्यों में जल्द होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

देश के विभिन्न राज्यों में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जा चुका है। यहां हम आपको इन बोर्ड परीक्षाओं की तारीख और इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।

UPMSP 10th, 12 Exam 2022

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं‌ 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC 10th, 12th Exam 2022

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट और सेकेंडरी की परीक्षा गुरुवार 24 मार्च से ऑफलाइन मोड में शुरू होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इन परीक्षाओं के लिए jac.jharkhand.gov.in पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।

BSEH 10th, 12 Exam 2022

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 1700 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।

Rajasthan Board Exam 2022

राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है। शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान 10वीं बोर्ड की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे और यह परीक्षा 6074 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

GSHSEB 10th, 12th Exam 2022

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) द्वारा कक्षा 12वीं विज्ञान और जनरल स्ट्रीम के लिए परीक्षा 28 मार्च से और प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा 4 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से शुरू होगी।

MSBSHSE 10th, 12th Exam 2022

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने भी कक्षा 10वीं की परीक्षा का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, कक्षा 12वीं के परीक्षा 4 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

CGBSE 10th, 12th Exam 2022

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा 23 मार्च तक और कक्षा 12वीं की 30 मार्च तक होगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 2 मार्च से शुरू की जा चुकी है।

The post Board Exam 2022: इन राज्यों में जल्द होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/WSUmu8i

UP Board Exam 2022: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जल्द, इस वेबसाइट से करना होगा डाउनलोड

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं‌ 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जा सकती है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, कक्षा 10वीं के लिए 27.83 लाख और कक्षा 12वीं के लिए 23.91 लाख छात्र शामिल हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सभी स्कूलों को यूपी प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करना होगा। इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने में आसानी होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं के अंग्रेजी विषय में पहली बार एनसीईआरटी के नए सिलेबस के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।‌ सभी छात्र परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करते रहें।

कोरोना महामारी और फिर उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव की वजह से आगे बढ़ाई गई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की आधिकारिक तौर पर घोषणा न होने से छात्र परेशान हैं। इन छात्रों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों से परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की है। उम्मीद है कि बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तारीख घोषित कर सकता है।

The post UP Board Exam 2022: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जल्द, इस वेबसाइट से करना होगा डाउनलोड appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/hDSOlFV

CGPSC Interview Admit Card 2022: CGPSC ने जारी किया यूनानी चिकित्सा अधिकारी इंटरव्यू का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CGPSC Interview Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने यूनानी मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 30 मार्च 2022 को किया जाएगा।

जारी नोटिस के अनुसार इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थियों को एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित रहना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन दूसरी पाली में दोहपर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इंटरव्यू कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि यूनानी मेडिकल ऑफिसर के कुल 19 रिक्त पदों पर भर्तियां के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से 16 फरवरी 2022 तक चली थी।

यह मांगी गई थी योग्यता
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

CGPSC Interview Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए NOTIFICATION FOR INTERVIEW OF UNANI MEDICAL OFFICER-2022 (07-03-2022) INTERVIEW & DOCUMENT VERIFICATION SCHEDULE -UNANI MEDICAL OFFICER-2022 || DOWNLOAD INTERVIEW CALL LETTER AND REQUIRED PROFORMA पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब उसे डाउनलोड करें।

The post CGPSC Interview Admit Card 2022: CGPSC ने जारी किया यूनानी चिकित्सा अधिकारी इंटरव्यू का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/RE6OSY5

महाराष्ट्रः रतन टाटा की वजह से छात्रों को मिलेगा 1 अतिरिक्त नंबर, जानिए क्या था दिग्गज कारोबारी के ट्वीट से जुड़ा मसला

सुनने में अजीब लगे लेकिन है सोलह आने सच। रतन टाटा की वजह से छात्रों को 1 नंबर अतिरिक्त मिलेगा। महाराष्ट्र के 12वीं के छात्रों को एक नंबर गिफ्ट में मिलेगा। बोर्ड ने अंग्रेजी पेपर में रतन टाटा की वजह से एक नंबर देने का निर्णय लिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के छात्रों को सिंपल सेंटेंस बनाने के लिए दिया था। अंग्रेजी के पेपर में बोर्ड ने रतन टाटा के एक वाट्सऐप मैसेज का जिक्र किया गया था। रतन टाटा कई साल पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि यह कोट उनका नहीं है। बोर्ड ने अपनी गलती पर शर्मिंदा होते हुए अब सभी छात्रों को एक नंबर देने का निर्णय लिया है।

रतन टाटा के नाम से सोशल मीडिया में एक कोट काफी वायरल है। इसमें कहा गया है कि मैं सही फैसले लेने में यकीन नहीं करता, बल्कि मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं। हालांकि, कई साल पहले उन्होंने खुद ही इससे अपना पल्ला झाड़ लिया था।

पेरिस के एक बिजनेस स्कूल में तकरीबन 7 साल पहले उन्होंने छात्रों के सवाल जवाब के दौरान इस कोट को अपना मानने से इन्कार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने ये शब्द नहीं कहे। टाटा का यहां तक कहना था कि सोशल मीडिया पर उनके नाम पर बहुत सी चीजें हैं।

फिलहाल सच्चाई का पता चलने के बाद महाराष्ट्र बोर्ड बैकफुट पर है। यही वजह है कि अपनी गलती पर परदा डालने के लिए बोर्ड ने छात्रों को 1 अतिरिक्त नंबर देने का फैसला किया है। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना था कि गलती अनजाने में हुई। इसी वजह से छात्रों को बनस अंक दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे उन छात्रों का काफी मदद मिलेगी जो 1 नंबर की वजह से पास होने से रह गए थे।

The post महाराष्ट्रः रतन टाटा की वजह से छात्रों को मिलेगा 1 अतिरिक्त नंबर, जानिए क्या था दिग्गज कारोबारी के ट्वीट से जुड़ा मसला appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/4xcb01u