Friday, February 25, 2022

ICSI CS Result 2021: आईसीएसआई ने जारी किया प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट, श्रुति नागर ने किया टॉप

ICSI CS Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करके नतीजों को चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडीडेट्स को अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

प्रोफेशनल परीक्षा में श्रुति नागर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर हरि हरन और तीसरे स्थान पर ज्योति अशोक कुमार साह रहे हैं।

इसके अलावा सीएस एग्जीक्यूविट परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसे भी ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए दोपहर 2 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अगली सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित हो चुकी हैं। आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा 1 जून से 10 जून तक आयोजित होगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 फरवरी से शुरू होगा।

बता दें कि प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड और न्यू कोर्स) परीक्षा के लिए रिजल्ट-कम-मार्कशीट को उनके रजिस्टर्ड पते पर भी भेज दिया जाएगा। अगर कैंडीडेट को फिजिकल कॉपी ना मिले तो वह संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए exam@icsi.edu पर जाएं।

ICSI CS December Result 2021: इस तरह करें चेक

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट पर Click here to view Result and Download E-Mark Sheet के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- अपना कोर्स सिलेक्ट करें और रोल नंबर,रजिस्ट्रेशन नंबर सबमिट करें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट निकाल लें।

The post ICSI CS Result 2021: आईसीएसआई ने जारी किया प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट, श्रुति नागर ने किया टॉप appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/C5UptBu
via IFTTT

Thursday, February 24, 2022

UPTET Result 2021: आज जारी नहीं होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट, शेड्यूल स्थगित होने के बाद इस तारीख को हो सकती है घोषणा

UPTET Result 2021: यूपी टीईटी के रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूपी टीईटी के रिजल्ट्स को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।

बता दें कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15 फरवरी को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में टीईटी के नतीजे टालने की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा ये खबर भी सामने आई थी कि यूपी टीईटी के नतीजे 25 फरवरी को जारी होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी टीईटी के नतीजे 10 मार्च के बाद जारी किए जा सकते हैं। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नजर बनाए रखें।

यहां ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि यूपी टीईटी की फाइनल आंसर की 23 फरवरी को जारी होने वाली थी। लेकिन यह भी तय तारीख पर जारी नहीं हुई। जिसके बाद से ही कयास लगने लगे थे कि परीक्षा के नतीजों की तारीख में बदलाव हो सकता है।

UPTET Result 2022: कैसे चेक करें यूपी टीईटी के नतीजे

स्टेप 1- updeled.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- UPTET Result के लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
स्टेप 4- डाउनलोड करने के बाद रिजल्ट का प्रिंट ले लें।

यूपी टीईटी क्या है: यूपी टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके जरिए यूपी के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जाती है।

The post UPTET Result 2021: आज जारी नहीं होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट, शेड्यूल स्थगित होने के बाद इस तारीख को हो सकती है घोषणा appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/duHhs5M

Rajasthan Board Exam 2022: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हुआ, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Board Exam 2022: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है। ये परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 26 अप्रैल तक चलेंगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने गुरुवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।

शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी।

जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan पर जाकर शेड्यूल को देख सकते हैं। बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी और 11:45 तक चलेंगी।

इस बार बोर्ड की परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे और ये परीक्षा 6074 केंद्रों में आयोजित होगी। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी और परीक्षा केंद्र पर सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

बता दें कि पहले बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2022 से शुरू करने का फैसला हुआ था लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए बाद में ये परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू करने का फैसला लिया गया।

RBSE 10th Exam 2022 Datesheet: राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का कार्यक्रम

31 मार्च 2022 – अंग्रेजी (अनिवार्य विषय की परीक्षा)
5 अप्रैल 2022 – विज्ञान
12 अप्रैल 2022 – गणित
18 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान
22 अप्रैल 2022 – तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)- प्रवेशिका परीक्षा
25 अप्रैल 2022 – हिन्दी (अनिवार्य विषय की परीक्षा)
26 अप्रैल 2022 – व्यावसायिक विषयों की परीक्षा

RBSE 12th Exam 2022 Datesheet: राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 कार्यक्रम

24 मार्च 2022 – मनोविज्ञान विषय
25 मार्च 2022 – पर्यावरण विज्ञान
26 मार्च 2022 – लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी
28 मार्च 2022 – शारीरिक शिक्षा
29 मार्च 2022 – समस्त संगीत विषय
30 मार्च 2022 – समाज शास्त्र
1 अप्रैल 2022 – संस्कृत साहित्य या संस्कृत वाड्मय
4 अप्रैल 2022 – भूगोल / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान
6 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी अनिवार्य
8 अप्रैल 2022 – हिन्दी अनिवार्य
11 अप्रैल 2022 – इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान / रसायन विज्ञान
12 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी साहित्य / टंकण लिपि (हिन्दी)
13 अप्रैल 2022 – गणित
15 अप्रैल 2022 – अर्थशास्त्र / शीघ्र लिपि – हिन्दी-अंग्रेजी / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान
18 अप्रैल 2022 – कंप्यूटर विज्ञान, इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिसेस
19 अप्रैल 2022 – गृहविज्ञान
20 अप्रैल 2022 – दर्शनशास्त्र सामान्य विज्ञान
21 अप्रैल 2022 – राजनीति विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी
22 अप्रैल 2022 – व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषयों की परीक्षा होगी
23 अप्रैल 2022 – हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी) और
26 अप्रैल 2022 – चित्रकला विषय की परीक्षा होगी

The post Rajasthan Board Exam 2022: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हुआ, यहां देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/Wuq9V8U

REET Exam 2022: रीट परीक्षा कब आयोजित होगी? यहां जानें लेवल 1 और लेवल 2 का सिलेबस

REET Exam 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET Exam 2022) जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी। इसके दो चरण होंगे, जिसमें लेवल 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और लेवल 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए होगी।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ये जानकारी दी है कि रीट परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीएम गहलोत ने भी बुधवार को बजट पेश करने के दौरान कहा था कि रीट परीक्षा जुलाई में होगी।

रीट लेवल 1 की परीक्षा में 30 नंबर का चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, 30 नंबर का लैंग्वेज 1, 30 नंबर का लैंग्वेज 2, 30 नंबर का मैथमैटिक्स और 30 नंबर का एनवायरमेंटल स्टडीज का पेपर होगा।

लेवल 2 की परीक्षा में भी 30 नंबर का चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, 30 नंबर का लैंग्वेज 1, 30 नंबर का लैंग्वेज 2 और 60 नंबर का मैथ्स और साइंस (मैथ्स और साइंस शिक्षक के लिए) या सोशल स्टडीज शिक्षकों के लिए सोशल स्टडीज का पेपर होगा।

यहां कैंडीडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि साइंस बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट्स होंगे और आर्ट्स बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए सोशल स्टडीज सब्जेक्ट में होगी। लेवल 1 और लेवल 2 के लिए चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी एक समान होगी।

बता दें कि सीएम गहलोत ने बुधवार को रीट परीक्षा की घोषणा करते हुए ये कहा था कि पुराने परीक्षार्थियों से फिर से फीस नहीं ली जाएगी। गौरतलब है कि इस बार रीट के जरिए 32 हजार के स्थान पर 62 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

The post REET Exam 2022: रीट परीक्षा कब आयोजित होगी? यहां जानें लेवल 1 और लेवल 2 का सिलेबस appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/spCYU76

CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

CBSE Term 1 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) टर्म 1 का परिणाम कभी भी घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है कि सीबीएसई टर्म 1 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम कब घोषित करेगा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षा नवंबर में ऑनलाइन मोड में कराई गई थी।

छात्र सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा भी छात्र CBSE Term 1 Result 2022 एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग जैसे विभिन्न ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

इन वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in

CBSE Term 1 Result 2022: कैसे करें चेक
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं अप्रैल में होनी है, जिसके लिए डेटशीट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। टर्म 1 के रिजल्‍ट में किसी भी छात्र को पास या फेल नहीं किया जाएगा। इसमें सिर्फ प्रत्येक विषय में प्राप्त नंबरों के साथ स्कोरकार्ड जारी की जाएगी। बता दें कि स्कोरकार्ड पर छात्र का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, प्राप्त नंबर की जानकारी मिलेगी।

The post CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, जानें कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/XdzLRoA

Jharkhand Board Exams 2022: 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हुआ तारीखों का ऐलान, जानें डिटेल्स

Jharkhand Board 10th, 12th Exam 2022 Date: झारखंड में 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 24 मार्च से शुरू होंगी।

दसवीं क्लास की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी।

इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में करीब 8 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने वाले हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को कोरोना नियमों का भी पालन करना होगा।

दसवीं क्लास की परीक्षाएं पहली पाली में होंगी, वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाएं दूसरी पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण किया जा चुका है।

इस बार झारखंड बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों के लिए अलग परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को प्रश्न पढ़ने के लिए अलग से समय मिलेगा।

बता दें कि साल 2020 के बाद पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं क्योंकि इससे पहले कोरोना महामारी की वजह से परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।

झारखंड बोर्ड ने ये भी कहा है कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 टर्म में किया जाएगा। पहला टर्म ओएमआर शीट के माध्यम से होगा और दूसरी टर्म उत्तर पुस्तिका के माध्यम से होगा।

स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान तनाव में ना आएं, इसलिए उन्हें 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे, जिसमें वह सवालों को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं।

The post Jharkhand Board Exams 2022: 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हुआ तारीखों का ऐलान, जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/SnNdL6p

Wednesday, February 23, 2022

BSSC MI Recruitment 2022: बिहार में 100 माइंस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, परीक्षा की हुई घोषणा, जानें डिटेल्स

BSSC MI Recruitment 2022: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा निकाली गई माइंस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तारीखों की घोषणा हो गई है। ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जारी सूचना में बताया गया है कि ये परीक्षा संभावित रूप से अप्रैल 2022 में हो सकती है।

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 से शुरू हो गई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 थी। फाइनल फॉर्म सबमिट करने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।

इस भर्ती के जरिए कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 41 सीटें, ईबीसी वर्ग में 19, बीसी वर्ग के लिए 11 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 10, ओबीसी फीमेल के लिए 3, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए एक सीट पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो कैंडीडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से माइंस में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर कैंडीडेट के पास जियोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट्स की आयुसीमा 21 से 37 साल तक मांगी गई थी। महिला उम्मीदवारों की आयुसीमा 40 साल तक रखी गई थी। आरक्षण वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देना होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपए से लेकर 34800 रुपए तक वेतन मिलेगा। इसमें ग्रेड पे 4200 रुपए रहेगा।

The post BSSC MI Recruitment 2022: बिहार में 100 माइंस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, परीक्षा की हुई घोषणा, जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/F9gdo6C