Wednesday, January 12, 2022

Railway Recruitment 2022: रेलवे में इन उम्मीदवारों के लिए निकली सरकारी नौकरी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन

Railway Recruitment 2022: रेलवे भर्ती सेल, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर ने गेटमैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार North East Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 20 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे में गेटमैन के 323 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लखनऊ सेंटर के 188 पद और इज्जतनगर सेंटर के 135 पर शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 1800 (लेवल 1) वेतनमान के समान मानदेय दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर केवल भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकते हैं।

IARI Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई

गेटमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2022 को 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी सैन्य सेवा की अवधि के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ministry of Defence Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय के तहत इन पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार North East Railway Gateman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर 20 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित आखिरी तारीख के पहले पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हो जाने की स्थिति में आगे ऑनलाइन आवेदन को बंद भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने हिंदी ट्रांसलेटर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार IRFC Recruitment 2022 के लिए 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ‌हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्य, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

The post Railway Recruitment 2022: रेलवे में इन उम्मीदवारों के लिए निकली सरकारी नौकरी, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3K652pS
via IFTTT

Bollywood Khan’s Education: कोई 12वीं पास तो किसी ने बीच में ही छोड़ा कॉलेज, जानें कितना पढ़े-लिखे हैं शाहरुख, आमिर और सलमान खान

Bollywood Khans Education: बॉलीवुड में जब भी 3 सुपरस्टार खान की बात होती है, तो शाहरुख, आमिर और सलमान खान का नाम सामने आता है। ये तीनों ही एक्टर देश में काफी लोकप्रिय हैं और इनकी फैन फॉलोइंग विदेशों में भी है।

आज ये तीनों एक्टर अपने करियर के जिस मुकाम पर हैं, वो लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है और इन एक्टर्स को देश के युवा अपना रोल मॉडल भी मानते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तीनों सुपरस्टार कितना पढ़े लिखे हैं? यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख ने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट कोलंबिया स्कूल, दिल्ली से की है। यहां उन्हें हॉकी और फुटबॉल खेलने में काफी रुचि थी। वह शुरुआत में स्पोर्ट्स में ही करियर बनाना चाहते थे, लेकिन कंधे की चोट की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

इसके बाद शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन इस दौरान वह अपना ज्यादातर समय दिल्ली थिएटर एक्शन ग्रुप में बिताते थे। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद शाहरुख ने जामिया से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन एक्टिंग में रुचि होने की वजह से वह अपनी ये डिग्री पूरी नहीं कर पाए और उन्होंने फाइनल ईयर के एग्जाम नहीं दिए।

आमिर खान

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। यानी वह जो भी काम करते हैं, पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं। अगर आमिर की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने केवल 12वीं क्लास तक ही शिक्षा पाई है, इसके बाद वह फिल्मों में काम करने लगे थे।

आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ मुंबई में हुआ था। उनके कई रिश्तेदार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। आमिर ने 12वीं क्लास की पढ़ाई मुंबई के नरसी मोइंजी कॉलेज से की है। उन्होंने बताया था कि पैसों की तंगी की वजह से हर बार ये खतरा मंडराता था कि वह फीस नहीं दे पाएंगे और स्कूल उन्हें निकाल देगा।

आमिर की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जे.बी.पेटिट स्कूल से हुई। इसके बाद आठवीं कक्षा तक वे सेंट ऐनी हाईस्कूल में पढ़े और नवीं और दसवीं कक्षा की पढ़ाई बाम्बे स्काटिश स्कूल, माहिम से की।

सलमान खान

सलमान खान को बॉलीवुड में कई नामों से जाना जाता है। वह भाईजान भी हैं और दंबग भी। पिक्चर में उनके होने से ही वह हिट हो जाती है। वह लाखों दिलों पर राज करते हैं।

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता सलीम खान बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर हैं।

सलमान ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के बांदरा स्थित सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से की है। इससे पहले वह कुछ साल ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल में भी पढ़े।

सलमान जब मुंबई के सेंट जेबियर कॉलेज से पढ़ रहे थे, तब उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले उन्होंने 3 स्क्रिप्ट भी लिखी थीं।

The post Bollywood Khan’s Education: कोई 12वीं पास तो किसी ने बीच में ही छोड़ा कॉलेज, जानें कितना पढ़े-लिखे हैं शाहरुख, आमिर और सलमान खान appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3FikvQ7

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी के लिए इन विभागों में करें आवेदन, जानिए आपके लिए कौनसी है फिट

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रक्षा मंत्रालय ने मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 65 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Bombay Engineer Group and Centre Recruitment 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सभी योग्य उम्मीदवार IARI Technician Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर अब 20 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 निर्धारित की गई थी।

Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: CHECK HERE

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC ITI Instructor Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌

Swami Vivekananda Jayanti: पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी रुचि लेते थे विवेकानंद, जानें उनके बारे में खास बातें

The post Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी के लिए इन विभागों में करें आवेदन, जानिए आपके लिए कौनसी है फिट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3Fecbko

Tuesday, January 11, 2022

Swami Vivekananda Jayanti: पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी रुचि लेते थे विवेकानंद, जानें उनके बारे में खास बातें

National Youth Day 2022: महान दार्शनिक और देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की आज जयंती है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शिकागो की विश्व धर्म संसद में साल 1893 में विवेकानंद ने जो भाषण दिया था, उसकी वजह से वह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए थे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘मेरे अमेरिकी बहनों और भाइयों’ से की थी।

इस धर्म संसद में उन्होंने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति से परिचित करवाया था। इस धर्म सम्मेलन में दुनियाभर के धार्मिक नेता मौजूद थे।

कैसा था शुरुआती जीवन और कहां तक पाई शिक्षा

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वह शुरू से ही आध्यात्मिक थे। जब वह 25 साल के हुए तो उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से प्रभावित होकर संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनका नाम विवेकानंद पड़ा।

विवेकानंद बंगाली परिवार से थे। उनके पिता विश्वनाथ दत्त अटॉर्नी थे और समाज में काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे। उनकी मां भुवनेश्वरी देवी काफी आध्यात्मिक थीं, उन्हीं का सबसे ज्यादा असर विवेकानंद पर पड़ा।

साल 1871 में विवेकानंद जब 8 साल के थे, तब उनका दाखिला ईश्वरचंद्र विद्यासागर इंस्टीट्यूट में हुआ, बाद में वह कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज चले गए। वह दर्शन, विज्ञान, कला समेत तमाम विषयों में काफी रुचि रखते थे।

पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत का भी शौक था। वह स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक, रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग में भी रुचि लेते थे।

4 जुलाई 1902 को बेलूर मठ, हावड़ा में 39 साल की अल्पआयु में विवेकानंद का निधन हो गया था। उनके बारे में कहा जाता है कि जब वह काशी में थे, उसी समय उनको ये आभास हो गया था कि अब मृत्यु निकट है। इसके पहले भी वह पांच बार काशी गए थे, लेकिन उन्हें अपनी मृत्यु का आभास इस आखिरी यात्रा में हुआ।

The post Swami Vivekananda Jayanti: पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी रुचि लेते थे विवेकानंद, जानें उनके बारे में खास बातें appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3FjyV2o

Swami Prasad Maurya Education: योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहां तक पाई है शिक्षा? यहां जानें

Swami Prasad Maurya Education: यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच मंगलवार को बीजेपी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी से खुद को अलग कर लिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे गए अपने इस्तीफे में मौर्य ने कहा है, ‘दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।’

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मौर्य उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मौर्य समाजवादी पार्टी का रुख कर रहे हैं।

कहां तक पाई शिक्षा

मौर्य के पास यूपी की राजनीति में एक लंबा राजनैतिक अनुभव रहा है। उनका जन्म 2 जनवरी 1954 को यूपी के प्रतापगढ़ में हुआ था। इस समय वह 68 साल के हैं।

मौर्य ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पास बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने एमए भी किया है। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि और वकालत है।

कैसा है राजनीतिक जीवन

स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का साथ छोड़ा था।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 में की थी। वह इलाहाबाद युवा लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने थे और जून 1981 से सन 1989 तक महामंत्री रहे। इसके बाद 1989 से 1991 तक उन्होंने यूपी लोकदल में मुख्य सचिव की भूमिका निभाई और 1991 से 1995 तक उत्तर प्रदेश जनता दल के महासचिव रहे।

साल 1996 में वह बसपा में शामिल हो गए और प्रदेश के महासचिव बन गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। तब से लेकर अब तक वह 5 बार विधायक रहे और कई बार कैबिनेट मंत्री बने।

The post Swami Prasad Maurya Education: योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहां तक पाई है शिक्षा? यहां जानें appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3qitkFc

CTET 2021 Revised Date: सीटीईटी 2021 का संशोधित शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

CTET 2021 Revised Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2021 का संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है। ये परीक्षा पहले 16 और 17 दिसंबर 2021 को होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।

अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नई एग्‍जाम डेट्स जारी की हैं। आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, 16 दिसंबर 2021 की परीक्षा 17 जनवरी 2022 को और 17 दिसंबर 2021 की परीक्षा 21 जनवरी 2022 को आयोजित होगी।

17 जनवरी को परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। वहीं 21 जनवरी की परीक्षा 2 पाली में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स वेबसाइट से ही इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

The post CTET 2021 Revised Date: सीटीईटी 2021 का संशोधित शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3tgUyOr

PM मोदी के बेहद करीबी रहे एके शर्मा ने यहां से पाई शिक्षा, यूपी बीजेपी में संभाल रहे हैं अहम ज़िम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा यूपी विधानसभा चुनाव की वजह से इस बीच सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल ही में बीजेपी के एक पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने पूर्व आईएएस एके शर्मा को यूपी का अगला मुख्यमंत्री बता दिया था। इससे पहले भी जब वह आईएस पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे तब भी वह काफी चर्चा में आए थे। आइए जानते हैं कौन है एके शर्मा और कहां से हुई है उनकी शिक्षा।

अरविंद कुमार शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 1962 में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी इसी जिले से हुई थी। अरविंद ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की है। साल 1988 में सिविल सेवा के क्षेत्र में कदम रखने से पहले उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।

Raja Bhaiya Education: कम उम्र में विधायक बनने वाले राजा भैया ने यहां से की है पढ़ाई, मां का रहा बड़ा सहयोग

एक आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग गुजरात कैडर में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर हुई थी। फिर साल 1995 में वह मेहसाणा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हुए। अरविंद शर्मा ने 2001 से गुजरात के चीफ मिनिस्टर ऑफिस में सचिव के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वह केंद्र में चले गए थे। यहां वह ज्वाइंट सेक्रेट्री के रूप में पीएमओ में शामिल हुए और फिर साल 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी का कार्यभार सौंप दिया गया था। इसके बाद मई 2020 में उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

Yogi Adityanath Education: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहां तक की है पढ़ाई? राजनीति में आने से पहले ऐसा था जीवन

अरविंद शर्मा का ‘वाइब्रेंट गुजरात’ इन्वेस्टर इवेंट के आयोजन में बड़ा योगदान माना जाता है। इस कार्यक्रम ने गुजरात में विदेशी निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जानकारी के मुताबिक एके शर्मा ने रिटायरमेंट से दो साल पहले ही वीआरएस ले लिया था और फिर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वर्तमान में एके शर्मा एमएलसी हैं और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के उपाध्यक्ष भी हैं।

The post PM मोदी के बेहद करीबी रहे एके शर्मा ने यहां से पाई शिक्षा, यूपी बीजेपी में संभाल रहे हैं अहम ज़िम्मेदारी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3rcg84h