Thursday, November 25, 2021

अटल इनोवेशन मिशन और विज्ञान प्रसार की साझेदारी

स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से नीति आयोग की पहल पर अटल इनोवेशन मिशन (अटल नवप्रवर्तन मिशन – एआईएम) की शुरुआत की गई है। छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के करीब लाने से जुड़ी इस पहल में अब भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वायत्तशासी संगठन विज्ञान प्रसार भी साझीदार हो गया है। इस साझेदारी के अंतर्गत एआईएम के अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) और विज्ञान प्रसार द्वारा संचालित इटरैक्टिव मंच ‘एंगेज विद साइंस’ (ईडब्ल्यूएस) द्वारा साथ मिलकर काम करने की घोषणा की गई है।

इस मिशन के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस द्वारा 9.2 हजार से अधिक एटीएल क्षमता से लैस स्कूलों को अपने कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। ईडब्ल्यूएस द्वारा इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को अपनी समस्त इंटरैक्टिव गतिविधियों में संलग्न किया जाएगा। इन गतिविधियों के तहत प्वॉइंट अर्जित करने होंगे। इसी आधार पर प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे ताकि छात्र तथा शिक्षक; विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) के प्रति आकर्षित हो सकें।

आधुनिक नवाचारियों के रूप में भारत में दस लाख बच्चों को तैयार करने के दृष्टिकोण के साथ अटल इनोवेशन मिशन द्वारा देशभर के स्कूलों में 9.2 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। एटीएल का मुख्य उद्देश्य युवा मस्तिष्क में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का पोषण करना है। इसके साथ ही, छात्रों में गवेषणात्मक विचार, विश्लेषणात्मक सोच, सीखने की उत्सुकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें कंप्यूटर जैसे कौशल आधारित विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एटीएल एक ऐसा मंच है, जहाँ युवा मस्तिष्क अपने विचारों को आकार दे सकते हैं और खुद-काम-करके-सीखो प्रणाली से कौशल सीखते हैं।

अटल इनोवेशन मिशन के मिशन (एआईएम) के निदेशक डॉ. चिन्तन वैष्णव ने कहा, “एआईएम और विज्ञान प्रसार के बीच सहयोग दोनों संगठनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों प्रौद्योगिकी आधारित विकास के साथ तालमेल रखने और हमारी शैक्षिक कार्यप्रणाली को उन्नत बनाने मे अहम भूमिका निभाते हैं। एटीएल के साथ एंगेज विद साइंस कार्यक्रम से एसटीईएम नवप्रवर्तन की संस्कृति आगे बढ़ेगी। इससे युवा मन को ऐसा मंच मिल सकेगा, जहाँ वे प्रयोगात्मक शिक्षण हासिल करेंगे। इस शिक्षण में आविष्कार, नवाचार और सहयोगात्मक समस्या समाधान पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि सीखने का ज्यादा से ज्यादा प्रभाव पड़े।”

एंगेज विद साइंस, विज्ञान प्रसार द्वारा संचालित ‘इंडिया साइंस’ ओटीटी चैनल परियोजना का हिस्सा है, और इसका उद्देश्य इंडिया साइंस (www.indiascience.in) पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) आधारित वीडियो कंटेंट का प्रचार तथा उसे लोकप्रिय बनाना है। ईडब्ल्यूएस ने 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को अपने से जोड़ लिया है तथा वह स्कूलों के प्रधानाध्यपकों, शिक्षकों तथा छात्रों को ध्यान में रखकर नियमित गतिविधियां संचालित कर रहा है। इस समय ईडब्ल्यूएस गतिविधियां हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध हैं और अन्य भारतीय भाषाओं तक इनका विस्तार करने की योजना है।

विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. नकुल पाराशर ने कहा, “आज एसटीईएम कंटेंट के उपभोक्ता इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की माँग करते हैं। वे क्रियाशीलता का हिस्सा बनना चाहते हैं। एंगेज विद साइंस की इंटरैक्टिविटी को इंडिया साइंस ओटीटी चैनल से जोड़कर विज्ञान प्रसार भारत का पहला इंटरैक्टिव ओटीटी चैनल बनाने जा रहा है। अटल टिंकरिंग लैब के साथ यह सहयोग स्कूलों को एक-साथ लाएगा, ताकि एसटीईएम कंटेंट की उपयोगिता तथा इंटरैक्टिविटी का बहुस्तरीय प्रभाव तैयार हो सके।” इस दौरान एंगेज विद साइंस के ब्रांड अम्बेसडर अभिनेता शरमन जोशी भी उपस्थित थे। 

(इंडिय साइंस वायर)

The post अटल इनोवेशन मिशन और विज्ञान प्रसार की साझेदारी appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3FMDgMb
via IFTTT

Constitution Day 2021: 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? यहां जानें

भारत के नागरिक अपने संविधान को बहुत सम्मान देते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 26 नवंबर का दिन हमारे संविधान और देश के लिए कितना अहम है?

दरअसल 26 नवंबर 1949 को ही संविधान सभा ने हमारे संविधान को विधिवत तरीके से अपनाया था। हालांकि इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था।

यही वजह है कि हर साल 26 नवंबर को देश संविधान दिवस मनाता है। इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी याद किया जाता है। भारतीय संविधान की ये विशेषता है कि ये विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कुछ हिस्से अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, कनाडा और जापान के संविधान से लिए गए हैं।

हमारे संविधान में देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें ये बताया गया है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की क्या शक्तियां हैं और किस तरह से विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका काम करती है।

देश में जब भी संविधान का जिक्र होता है तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम भी जरूर याद किया जाता है। वे हमारे देश के संविधान निर्माता के रूप में हमेशा अमर रहेंगे। संविधान सभा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक समिति को ही ये काम सौंपा था कि वह संविधान का मसौदा तैयार करें। ऐसे में संविधान तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे और इस सभा के पहले अध्यक्ष भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। भारत का संविधान 25 भागों, 470 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में बंटा हुआ है।

The post Constitution Day 2021: 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? यहां जानें appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3lua8BV

Police Recruitment 2021: इस राज्य में होने जा रही 6 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती, जानें डिटेल्स

Police Recruitment 2021: पुलिस में सेवाएं देने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है। असम सरकार 6,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने इस बात की घोषणा की है।

ये घोषणा बुधवार को पुलिस अधिकारियों से हुई मीटिंग में की गई है। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक आ सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए असम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.assam.gov.in पर विजिट करें।

इसके अलावा असम के सीएम ने ये भी कहा कि पुलिस के लिए 1,000 नए क्वार्टर और पुलिस महानिदेशक और आयुक्त कार्यालयों को अपग्रेड किया जाए।

गौरतलब है कि बीते साल अक्टूबर में असम पुलिस में भर्ती के दौरान काफी गड़बड़ी सामने आई थी। पेपर लीक के मामले में तो 45 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके अलावा करोड़ो रुपए के घोटाले की भी बात सामने आई थी। इस मामले में कई अधिकारी भी जेल गए थे।

ऐसे में इस बार देखना होगा कि 6000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कितनी साफ रह पाती है। खबर ये भी है कि असम सरकार ने ये फैसला भी किया है कि असम पुलिस के अंतर्गत 5 नई असम कमांडो बटालियन बनाई जाएंगी।

The post Police Recruitment 2021: इस राज्य में होने जा रही 6 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती, जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3xnt7T4

केंद्र ने कहा- EWS के लिए 8 लाख सालाना आय सीमा पर गौर करेंगे, SC ने रोकी काउंसलिंग

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस को लेकर केंद्र ने बड़ी टिप्पणी की है। केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह ईडब्ल्यूएस के तहत आरक्षण का लाभ लेने के लिए तय किए गए मापदंड पर दोबारा विचार करेगा। बता दें कि अभी तक ईडब्ल्यूएस के तहत आरक्षण का लाभ लेने के लिए 8 लाख रुपए की वार्षिक आय का मापदंड तय किया गया था।

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए थे और उन्होंने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को इस बारे में जानकारी दी और 4 हफ्तों का समय मांगा।

ईडब्ल्यूएस के मापदंड का सवाल NEET परीक्षा (ऑल इंडिया कोटा) में इसकी शुरूआत के संदर्भ में उत्पन्न हुआ था। जिसके बाद कोटा नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम निर्णय लंबित होने के कारण काउंसलिंग को रोक दिया गया था। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यानी NEET को भारत की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा माना जाता है।

गुरुवार को, एसजी तुषार मेहता ने बेंच को आश्वासन दिया कि चार सप्ताह के लिए काउंसलिंग को टाल दिया जाएगा। इससे पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से यह बताने के लिए कहा था कि NEET के तहत मेडिकल सीटों में आरक्षण के लिए पात्र ईडब्ल्यूएस छात्रों की पहचान करने के लिए जो 8 लाख रुपए की वार्षिक आय का मापदंड तय किया गया था, उसके लिए पहले से क्या अभ्यास किया गया था?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र और चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) के 29 जुलाई के नोटिस को चुनौती देने वाली छात्रों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। इस नोटिस में इस साल की NEET परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है।

The post केंद्र ने कहा- EWS के लिए 8 लाख सालाना आय सीमा पर गौर करेंगे, SC ने रोकी काउंसलिंग appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3E4pbco

CTET Admit Card 2021: सीटीईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा? यहां जानें अपडेट

CTET Admit Card 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के एडमिट कार्ड को लेकर छात्र और छात्राएं लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होनी है।

ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि इस परीक्षा के एडमिट कार्ड अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं। मतलब साफ है कि एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड में ही परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी होगी।

बता दें कि सीटीईटी की परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आयोजित करवाता है। सीटीईटी के सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम होती है।

ये परीक्षा दो पालियों में होगी और एग्जाम सेंटर पर एंट्री 2 घंटे पहले से होने लगेगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

प्रवेश पत्र में दी गई समय सारिणी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीटीईटी के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

The post CTET Admit Card 2021: सीटीईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा? यहां जानें अपडेट appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/2ZlGIOf

RPSC RAS Mains 2021 Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने घोषित की मेंस परीक्षा की तारीख, यहां जानें डिटेल्स

RPSC RAS Mains 2021 Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मेन्स परीक्षा 2021 की तारीख की घोषणा कर दी है। मेन्स की परीक्षा 25 और 26 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in चेक करें। इस परीक्षा में प्री एग्जाम पास कर चुके उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। ये परीक्षा 988 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

मेन्स परीक्षा में कुल 4 पेपर होंगे, जिसमें डिस्क्रिप्टिव और एनालिटिकल सवाल भी होंगे। हर पेपर के लिए कैंडीडेट को 3 घंटे का समय मिलेगा।गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्री परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया था और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त 2021 से शुरू हुए थे। प्री परीक्षा के नतीजे 19 नवंबर, 2021 को घोषित हुए थे।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि हालही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी किया था। ये सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। साइट पर ‘राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021’ के नाम से आपको एक एक्टिव लिंक मिलेगी। यहीं पर क्लिक करके सिलेबस के बारे में जानकारी पाई जा सकती है।

The post RPSC RAS Mains 2021 Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने घोषित की मेंस परीक्षा की तारीख, यहां जानें डिटेल्स appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3CV23f8

Lab Technician Recruitment 2021: 1000 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

Lab Technician Recruitment 2021: अगर आप लैब टेक्नीशियन बनना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है। ओडिशा में लैब टेक्नीशियन के 1000 पदों पर भर्ती निकली है।

हालांकि ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होगी और इसे ओडिशा सबॉर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने निकाला है। इस भर्ती के नोटिफिकेशन को ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर देखा जा सकता है।

इस भर्ती प्रक्रिया से ओडिशा के कई जिलों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2021 से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2021 है और आवेदन फॉर्म 25 दिसंबर तक भरे जाएंगे।

ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें। रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। अभी इस संबंध में बहुत जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन जानकारियों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

The post Lab Technician Recruitment 2021: 1000 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/32xrHKB