UPSC: रवि जैन झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं। वह हमेशा से ही पढ़ने में काफी अच्छे थे और स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे। यहां उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर एक विदेशी कंपनी के लिए काम करने लगे। लगभग 3 साल तक नौकरी करने के बाद रवि ने सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का मन बना लिया था। इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी जिससे वह अपना सारा ध्यान केवल पढ़ाई पर लगा सके।
सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए लाखों लोग दिन रात मेहनत करते हैं लेकिन केवल कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। रवि ने भी इस क्षेत्र में आने का फैसला तो कर लिया था लेकिन आगे की राह आसान नहीं थी। रवि सिविल सेवा के पहले 3 प्रयासों में प्रिलिमनरी परीक्षा भी क्लियर नहीं कर पाए थे। ऐसे में निराश होने की जगह उन्होंने अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास किया और पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद के प्रयासों में रवि इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे भी लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। आखिरकार, साल 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में रवि की मेहनत रंग लाई। इस बार उन्होंने न केवल यह कठिन परीक्षा पास की बल्कि 9वीं रैंक के साथ टॉप किया और आईएएस का पद भी प्राप्त किया।
UPSC: सौम्या गुरुरानी ने चार प्रयासों में पाया आईएएस का पद, कुछ ऐसा रहा उनकी कामयाबी का सफर
रवि का मानना है कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए कोचिंग करना आवश्यक नहीं है। कोचिंग के बिना भी इस परीक्षा की तैयारी आसानी से की जा सकती है। इंटरनेट पर गाइडेंस, प्रिपरेशन टिप्स और स्टडी मैटेरियल के काफी कंटेंट उपलब्ध हैं, जिसे उपयोग में लाया जा सकता है। उनका मानना है कि पढ़ाई के लिए कुछ सीमित किताबों को ही चुनें लेकिन उन्हीं किताबों से बार-बार रिवीजन करते रहें। पढ़ाई के साथ ही नोट्स भी तैयार करते रहे और जब तैयारी पूरी हो जाए तो मॉक टेस्ट ज़रूर दें।
UPSC: मध्य प्रदेश की निधि बंसल ने सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप, जानिए कैसा रहा उनका सफर
रवि के अनुसार अगर तैयारी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी आप का चयन नहीं हो रहा है तो फिर आपको आंसर राइटिंग पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर भी फोकस करें। सही रणनीति के साथ प्रयास करते रहने पर एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।
The post UPSC: रवि जैन ने यूपीएससी एग्जाम के लिए छोड़ दी लाखों की नौकरी, सालों की मेहनत के बाद ऐसे मिला आईएएस का पद appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3FMvwtL
via IFTTT

No comments:
Post a Comment