Wednesday, November 24, 2021

DRDO Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

DRDO Recruitment 2021: डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (DIPAS), डीआरडीओ ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार DRDO DIPAS Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 2 पद, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के 4 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 1 पद, लाइब्रेरी साइंस के 1 पद और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस / ऑफिस मैनेजमेंट के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा।

UPPSC Recruitment 2021: यूपीपीएससी ने इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 40 साल तक के कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

डिप्लोमा अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो कोविड-19 स्थिति को देखते हुए इंटरव्यू नहीं आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनका चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं? यहां जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपए प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को BOAT के वेब पोर्टल http://www.mhrdnats.gov.in पर 14 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

इसके अलावा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने डिफेंस लैबोरेट्री, जोधपुर में जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO JRF Recruitment 2021 के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यह इंटरव्यू अलग-अलग विषयों के लिए 6 दिसंबर 2021 से 9 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

The post DRDO Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यह उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3xjUHRk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment