RRB Group D New Notification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ग्रुप डी की भर्ती से जुड़ा नया नोटिफिकेशन डाला है।
इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन कैंडीडेट्स का फॉर्म गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गया था, उनके लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के जरिए कैंडीडेट अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। यानी इस माध्यम से गलत फोटो और सिग्नेचर को बदला जा सकेगा।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए साल 2019 में नोटिफिकेशन निकाला गया था। जिसके बाद 12 मार्च 2019 से लेकर 12 अप्रैल 2019 तक इस भर्ती के लिए आवेदन किए गए थे। लेकिन अब तक ये भर्ती परीक्षा नहीं हो सकी है।
कुल आवेदनों की बात करें तो इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर सकता है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसकी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल होंगे, जिनके लिए 90 मिनट मिलेंगे।
सही जवाब पर एक अंक मिलेगा और गलत जवाब पर 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग होगी। ये परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित होगी।
वहीं अगर इस परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो छात्र काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही परीक्षा की घोषणा होगी और परीक्षा के 4 दिन पहले RRB की रीजनल वेबसाइट पर छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
नया नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
The post RRB Group D New Notification: आरआरबी ने ग्रुप डी भर्ती के लिए जारी किया नया नोटिफिकेशन, जानें क्या हुआ बदलाव appeared first on Jansatta.
from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3xsiLld
via IFTTT

No comments:
Post a Comment