Thursday, September 23, 2021

JNV Admission Notification 2021: जेएनवी में 6th क्लास में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम

JNV Admission Notification 2021: नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेब साइटnavodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2021 तक है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2009 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद (दोनों तारीख शामिल हैं) नहीं होना चाहिए, साथ ही उन्हें पूरे शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए कक्षा- 5वीं में एक सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त या अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में या उसी जिले में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के ‘बी’ सर्टिफिकेट योग्यता पाठ्यक्रम में पढ़ता होना चाहिए, जहां वह प्रवेश मांग रहा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जेएनवी में कक्षा-छठी में प्रवेश के लिए जेएनवी चयन परीक्षा शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

UPSC: यूपीएससी ने जारी किए इन कैंडिडेट्स के नंबर, आपने भी दिया था एग्जाम तो यहां कर सकते हैं नंबर चेक

How to apply JNVST 2022
कैंडिडेट्स को नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेब साइटnavodaya.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर आपको JNVST 2022 Class 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। अब यहां आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।

अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और इसके लिए आवेदन फीस भी पे करनी होगी।
जब आप एक बार Done पर क्लिक कर देंगे और सबमिट कर देंगे तो आपका एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
अब कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक येcbseitms.nic.in/ है।

BHEL Recruitment 2021: इन पदों पर हो रही है भर्ती, उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं आवेदन

The post JNV Admission Notification 2021: जेएनवी में 6th क्लास में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/3ACsvKo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment