Sunday, August 29, 2021

RRCAT Admission 2021: राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी में इस तारीख से कर पाएंगे पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

RRCAT Admission 2021: राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT), इंदौर में पीएचडी में प्रवेश के लिए पंजीकरण 30 अगस्त, 2021 से शुरू होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया आरआरकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। RRCAT होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट (HBNI) का एक संबद्ध संस्थान है, जो NAAC A+ ग्रेड वाला एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है।

राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (आरआरकेट) पीएचडी 2022 कार्यक्रम 1 जनवरी 2022 को कक्षाएं शुरू करेगा। डीएई रिसर्च फेलोशिप पीएचडी रिसर्च के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को प्रदान की जाएगी। वर्तमान फेलोशिप राशि पहले दो वर्षों के लिए 31,000 रुपए प्रति माह (जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में) और 35,000 रुपए प्रति माह बाद के तीन वर्षों के लिए (सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में) दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (JEST-2021) और/या सीएसआईआर-यूजीसी नेट और/या गेट और/या बीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।

वे उम्मीदवार जो वर्ष 2021 में अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास पूर्ण सेमेस्टर में न्यूनतम 60% अंक हों। यदि कैंडिडेट चयनित होता हो, तो अंतिम डिग्री मार्कशीट 31 मार्च 2022 तक जमा की जानी चाहिए। पीएच.डी. में कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार के अधीन होगा (संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित)। 5 वर्षीय इंट्रीगेट एम.एस. (आईआईएसईआर के) को 5 वर्षीय एकीकृत एमएससी के समकक्ष माना जाएगा।

भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) विज्ञान में शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को 1 नवंबर 2021 – 12 नवंबर 2021 के दौरान अस्थायी रूप से आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 30 अगस्त, 2021 है वहीं रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। कैंडिडेट्स पीएचडी संबंधित कोई भी जानकारी संस्थान की rrcat_phd@rrcat.gov.in के जरिए ले सकते हैं। 

The post RRCAT Admission 2021: राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी में इस तारीख से कर पाएंगे पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन appeared first on Jansatta.

from एजुकेशन – Jansatta https://ift.tt/2Wz36lY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment